जोधपुर में सभी चिकित्सालयों में आई॰एम॰ए॰ के द्वारा तम्बाकू की रोकथाम हेतु शपथ दिलाई गई

संवाददाता गौतम के गट्स

जोधपुर

तम्बाकू निषेध दिवस मनाया

दुनिया में हर साल क़रीब 80 लाख लोग तम्बाकू के सेवन से अकाल ही मर जाते है वर्ल्ड हेल्थ आर्गनाइजेशन ने इसकी रोकथाम के लिए लोगों में तम्बाकू से होने वाले दुष्प्रभावों से लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से हर साल 31 मई को तम्बाकू निषेध दिवस मनाया जाता है , माननीय मुख्य मंत्री एवं सीएमएचओ जोधपुर की अपील पर जोधपुर में भी सभी चिकित्सालयों में भी आई॰एम॰ए॰ के द्वारा तम्बाकू की रोकथाम हेतु शपथ दिलाई गई । आई॰एम॰ए॰ के सचिव डॉ सिद्धार्थ राज लोढ़ा ने बताया कि बीड़ी ,सिगरेट , तम्बाकू के सेवन से लोगों में मुँह ,पेट इत्यादि के कैन्सर में काफ़ी बढ़ोतरी हुई है और ये कैन्सर ला ईलाज है इसी तरह से तम्बाकू के सेवन से ब्लड प्रेशर , हार्ट अटैक एवं लकवा की बीमारियाँ भी बढ़ गई है । इसी प्रकार महिलाओं में बच्चेदानी के कैन्सर की सम्भावना ज़्यादा रहती है । यदि गर्भवती महिलायें तम्बाकू सेवन करती है तो उनके गर्भपात होने की ज़्यादा सम्भावना रहती है इसके अलावा कम वजन के बच्चा होने की सम्भावना रहती है , स्त्रियों में बाँझपन की भी शिकायत हो जाती है इन सब से बचने के लिये हमें तम्बाकू के सेवन को छोड़ना पड़ेगा , इसी संदर्भ में आज किंग्स हॉस्पिटल में किंग्स अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा तम्बाकू का सेवन नहीं करने की शपथ ली गई।