भगवान देवनारायण की जयंती के अवसर पर राजस्थान के प्रमुख गुर्जर इलाके में पहुंचे PM Modi

जयपुर। गुर्जर समाज के अराध्य देव और विष्णु के अवतार माने जाने वाले लोक देवता श्री देवनारायण भगवान की 1111 वीं जयंती के अवसर पर आज  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुर्जर समुदाय द्वारा पूजे जाने वाले लोक देवता भगवान देवनारायण की जयंती के अवसर पर गुर्जर बाहुल्य इलाके राजस्थान के मालासेरी पहुंचे। कार्यक्रम भगवान देवनारायण की जन्मस्थली मालासेरी डूंगरी गांव में होगा, जिन्हें भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। यह गांव भीलवाड़ा से 60 किमी दूर है।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान के भीलवाड़ा में भगवान श्री देवनारायण जी के 1111वें 'अवतरण महोत्सव' के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी डबोक उदयपुर हवाईअड्डे पर विशेष विमान से पहुंचे और वहां से हेलीकॉप्टर से मलसेरी पहुंचे। 
राजस्थान में विपक्ष में बैठी भाजपा के सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री का दौरा राजनीतिक नहीं है, लेकिन इससे राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को फायदा होगा। क्योंकि इस इस इलाके में  गुर्जर समुदाय का कई विधानसभा सीटों पर खासा प्रभाव है, खासकर पूर्वी राजस्थान में।

ये मांगे रख सकता है गुर्जर समाज
प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष गुर्जर समाज की दो प्रमुख मांगे रहने वाली हैं जिनमें पहली मांग एमबीसी आरक्षण को नौवी अनुसूची में शामिल करना और दूसरी गुर्जर रेजिमेंट की बनाना। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी से गुर्जर आरक्षण समिती के अध्यक्ष बैंसला मोदी से मिल सकते हैं।