Kota: पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान *एक हजार गर्भवतियों की स्वास्थ्य जांच की*
कोटा 27 फरवरी। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान सोमवार को 78 चिकित्सा संस्थानों पर आयोजित हुआ। सभी केन्द्रों पर कुल 1008 गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व स्वास्थ्य जांच की व निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श व दवाईयां दी गई। वहीं, गर्भाकाल के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में बताया। साथ ही पोषण के लिए उचित खान-पान और संतुलित आहार व भोजन में मिलेट्स उपयोग लेने की सलाह दी गई। सीएमएचओ डॉ जगदीश कुमार सोनी ने बताया कि गर्भवती महिलाओं की बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य जांच के लिए हर माह 9, 18 और 27 तारीख को यह अभियान अयोजित किया जाता है। इस दौरान विशेषकर हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच जांच पर विशेष फोकस रहता है। स्वास्थ्य चेकअप के साथ-साथ अभियान में गर्भवतियों की हिमोग्लोबिन सहित बीपी, शुगर और कई अन्य और भी जांचे की गई। संभावित जोखिम प्रसव वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हित किया गया। शिशुओं के स्तनपान व टीकाकरण संबधी जानकारियां दी गई। तीन केन्द्रों पर प्राइवेट डॉक्टरों ने भी सेवाएं दी। इनमें डॉ निधी बरथूनिया, डॉ अमीना बानो व डॉ प्रियंका शामिल रहीं।