कवि कृष्ण कुमार सैनी को किया सम्मानित
समाजसेवा व साहित्यसेवा में उल्लेखित कार्य करने पर किया सम्मान
संवाददाता विजयपाल सैनी शाहपुरा जयपुर
राजस्थान राज्य भारत स्काउटस व गाइड्स, जिला मुख्यालय, दौसा की ओर से "कौशल विकास एवं अभिरुचि शिविर" का आयोजन शहर के वृंदावन लोन में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी दौसा ओमप्रकाश शर्मा के आतिथ्य में संपन्न हुआ। शिविर संचालक संजीव रावत ने बताया कि समापन कार्यक्रम में शिविर में श्रेष्ठ कार्य करने वालों को अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही बेज़ुबान जानवरों की सेवा, रक्तदान, समाजसेवा के साथ-साथ साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखित कार्य करने पर कवि कृष्ण कुमार सैनी को "स्मृति चिह्न, स्काउट्स दुप्पटा व स्काउट्स लोगो" भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान स्काउट्स से इंदु तंवर, पार्षद आशीष शर्मा, शिक्षाविद सुशील शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपशिखा शर्मा एवं नंदकिशोर शर्मा द्वारा किया गया।