कवि कृष्ण कुमार सैनी को मिला स्वर्गीय पंडित राम कुमार शर्मा स्मृति साहित्य सम्मान - 2022

संवाददाता विजयपाल सैनी शाहपुरा जयपुर

स्वर्गीय पंडित राम कुमार शर्मा जी की स्मृति में उनके परिवारजनों द्वारा अखील अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज ऑडिटोरियम बरौली में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर के 31 साहित्यकारों को उनके साहित्यिक योगदान के फलस्वरूप स्व. रामकुमार शर्मा स्मृति साहित्य सम्मान -2022 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक राजेश कुमार शर्मा (प्रधानाचार्य व कवि) ने बताया कि दौसा,राजस्थान से एक मात्र साहित्यकार कवि कृष्ण कुमार सैनी को भी उनके द्वारा साहित्य के क्षेत्र में किये गये अवदान के निमित्त ये सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय संतोष गंगवार (पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद बरेली) व विशिष्ट अतिथि डॉ राघवेंद्र शर्मा (विधायक बिथरीचैनपुर), अध्यक्षता आर के कश्यप (चैयरमैन नगर पंचायत रिठौरा) आदि ने सैनी को स्मृति चिह्न व दुप्पटा भेंट कर सम्मानित किया। सैनी को सम्मान मिलने पर घर,परिवार सहित राष्ट्रीय कवि चौपाल के संरक्षक रविन्द्र चतुर्वेदी, सचिव दिनेश प्रजापति, उपाध्यक्ष सलमान सिकंदराबादी, रामबाबू ज्योति, राजेंद्र सैनी, निर्मला शर्मा, मीनाक्षी पारीक, नरेश लाल, सोनू सैनी, धर्मेंद्र कुमार सैनी, बाबूलाल बोहरा, मुकेश गुप्त, बुद्धि प्रकाश मन, राष्ट्रीय कवयित्री सपना सोनी, आजाद कलम से राजेन्द्र यादव, कुमार धर्मी, रामेश्वर मीणा, नवल घुणावत, कैलाश सुमा, अनुराग प्रेमी, रानू गोठवाल सहित अनेक साहित्यकारो ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।