Bundi : एटीएम लूट के मामले में पुलिस ने तत्परता से कार्य किया - चर्मेश शर्मा*

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा

बूंदी राजस्थान

*एसपी व पुलिस अधिकारियों की सूजबूझ से हुआ खुलासा*
  
बूंदी 14 अप्रैल। लाखेरी में एटीएम लूट के मामले में बूंदी पुलिस की तत्परता की राजस्थान बीज निगम के निदेशक चर्मेश शर्मा ने सराहना की है। शर्मा ने कहा कि वारदात के बाद  एसपी जय यादव व  स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने जिस तत्परता से कार्य किया उससे ही इतनी जल्दी वारदात का खुलासा हो गया। अन्यथा कुछ वर्ष पहले बूंदी जिले के अन्य स्थानों से एटीएम लूट कर ले जाने की वारदातों का आज तक खुलासा नहीं हो पाया है। शर्मा ने कहा कि यह चुनौतीपूर्ण कार्य है कि दूसरे राज्यों के अपराधी इस तरह की वारदातों को अंजाम देते हैं जिन तक पहुंच पाना बड़ा मुश्किल हो जाता है। फिर भी बूंदी पुलिस ने समय पर इस तरह की रणनीति अपनायी कि एक दिन में ही सारी वारदात का खुलासा हो गया।

शर्मा ने इस विषय मे पुलिस अधीक्षक जय यादव से दूरभाष पर वार्ता कर बूंदी जिले के सभी एटीएम स्थलो पर गश्त बढ़ाने और संबंधित बैंकों के समन्वय से समुचित सुरक्षा व्यवस्था करने का सुझाव दिया। शर्मा ने कहा कि संबंधित बैंकों को भी अपने एटीएम स्थल पर सुरक्षा के प्रबंध करने चाहिये।