Bundi : अवैध देशी शराब के साथ आरोपी पुलिस गिरफ्त में

संवाददाता शिव कुमार शर्मा

बूंदी राजस्थान

बूंदी 29 अप्रैल। पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बदमाशों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये अवैध गतिविधियो पर रोक लगाने हेतु बुध्दराम उ.नि. थानाधिकारी थाना देई के नेतृत्व में पुलिस थाने की टीम ने अवैध घूँघर देशी मदिरा के 78 पब्वे शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं। आरोपी से पूछताछ व अनुसंधान जारी है।
घटना विवरण:- 28.04.2023 को रात्रि 8 बजे पुलिस थाना देई की टीम द्वारा गश्त एवं अवैध कार्य की चैकिंग के दौरान मुखबीर की सूचना पर बून्दी रोड जेतपुर में स्कूल के पास एक व्यक्ति जो दो गत्ते के कार्टूनों में देशी शराब दुकान के पीछे रखकर बेच रहा हैं। सूचना के मुताबिक पुलिस टीम रात्रि 8 बजे जेतपुर स्कूल के पास सांकेतिक स्थान पर पहुंचे जहां पर दुकान की आड से देखा तो एक व्यक्ति दुकान के पीछे दो गत्ते के कार्टूनों शराब जैसे पब्बे बेचता हुआ नजर आया। जिसे पुलिस टीम द्वारा डिटेन किया गया। तथा कार्टूनों को खोलकर चैक किया तो एक कार्टून में 48 पव्वे व दूसरे कार्टून में 30 पव्वे कुल 78 पब्वे प्लास्टिक के अवैध घूँघरू देशी सादा मदिरा के मिले इस प्रकार डिटेनशुदा रुपशंकर पुत्र  छोटूलाल जाति मीणा उम्र 40 साल निवासी मीणों की झोंपडिया, जेतपुर थाना देई जिला बून्दी द्वारा बिना लाईसेन्स अवैध देशी शराब बेचना व अपने कब्जे में रखना धारा 19/54 एक्साईज एक्ट का दण्डनीय अपराध पाये जाने से दोनो कार्टून में कुल 78 पब्वे बतौर वजह सबूत जब्त कर कब्जे पुलिस लिये गये।  आरोपी रुपशंकर को गिरफ्तार किया गया। वापसी थाना पर मुकदमा नम्बर 99/23 धारा 19/54 एक्साईज एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान जारी है।