Bundi : अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त 7 किलो 100 ग्राम व एक मोटरसाईकिल सहित एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में
अवैध मादक पदार्थ के तस्करी के खिलाफ कार्यवाही
बूंदी 21अप्रैल। पुलिस अधीक्षक जिला बुन्दी जय यादव द्वारा अवैध मादक पदार्थों व शराब की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही हेतु विशेष अभियान चला कर कार्यवाही के निर्देश पर
थानाधिकारी थाना डाबी धर्माराम के नेतृत्व में टीम के प्रयासो से दौराने नाकाबन्दी एक मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेट नम्बर RJ09PS7869 सहित 7 किलो 100 ग्राम अवैध डोडा पोस्कत जप्त कर आरोपी जमनालाल को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
घटना विवरणः- धर्माराम थानाधिकारी थाना डाबी के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विशेष टीम का गठन कर अवैध कार्य के चैकिंग हेतु पटपडिया रोङ भूंजर तिराया पर नाकाबन्दी शुरू की गयी। चैकिंग एंव नाकाबंदी के दौरान समय 1.30 पी.एम पर एक मोटरसाईकिल रजिस्ट्रेट नम्बर RJ09 F5 7869 मुंजर घाटे की तरफ से आती नजर आई मोटरसाईकिल चालक द्वारा पुलिस द्वारा की जा रही चैकिंग कार्यवाही को देख कर मोटरसाईकिल को रोका तथा एकदम वापस पीछे भूंजर घाटा की तरफ भागने लगा मोटरसाईकिल चालक का आचरण सन्देहास्पद प्रतीत होने से पुलिस जाप्ता की मदद से मोटरसाईकिल चालक को घेरा देकर रोका तथा मोटरसाईकिल चालक जमनालाल के कब्जे से अवैध डोडा चुरा मय बारदाना सहित कुल वजन 07 किलो 100 ग्राम व मोटरसाईकिल रजिस्ट्रेट नम्बर RJ09F57869 को जब्त कर प्रकरण संख्या 81/2023 धारा 8/15 NDPS Act में पंजीबद्ध कर अनुसंधान दिग्विजय सिंह पु. नि. थानाधिकारी पुलिस थाना तालेडा जिला बून्दी को सौंपा। आरोपी से डोडा चुरा के सम्बन्ध में गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी
जमनालाल पुत्र मोडीराम जाति धाकड उम्र 44 निवासी बोरदा थाना भैसरोडगढ जिला चित्तोडगढ