अवैध धारदार हथियार के साथ आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा

 बूंदी राजस्थान



बूंदी 2 फरवरी,
पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बदमाशों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये अवैध गतिविधियो पर रोक लगाने हेतु बुध्दराम थानाधिकारी थाना देई के नेतृत्व में पुलिस थाने की टीम ने अवैध धारदार हथियार के साथ आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं। आरोपी से पूछताछ व अनुसंधान जारी है।
गश्त के दौरान सुचना मिली की ग्राम रामगंज में एक व्यक्ति धारदार तलवार लेकर घुम रहा है, सुचना पर  ग्राम रामगंज पुलिस पहुंची जहां पर एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार तलवार लेकर घूमता नजर आया जिससे नाम पता पूछा तो कैलाश पुत्र भैरुलाल जाति गुर्जर उम्र 35 साल निवासी रामगंज थाना देई जिला बून्दी का होना बताया जो बिना लाईसैन्स अवैध धारदार तलवार के साथ होने से धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में अपराध होने से आरोपी कैलाश को गिरफ्तार कर मुकदमा नम्बर 27/23 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान जारी है।