Bundi: अज्ञात महिला के शव की पहचान के बाद हुआ पोस्टमार्टम*
ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
*बीज निगम निदेशक शर्मा ने करवायी एम्बुलेंस की व्यवस्था*
बूंदी 8 मई।तालेड़ा निवासी मृतक महिला जरीना का सोमवार को राजकीय सामान्य चिकित्सालय मोर्चरी में पोस्टमार्टम हुआ और शव परिजनो को सुपुर्द कर दिया गया।राजस्थान बीज निगम के निदेशक चर्मेश शर्मा ने चिकित्सालय पहुंचकर पीड़ित परिवार के सदस्यों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया और पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को घर तक पहुंचाने के लिये एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की।
सदर थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज और चिकित्सालय पीएमओ प्रभाकर विजय से भी शर्मा ने वार्ता की।इस अवसर पर भूरे खान,अब्दुल हकीम,मदीना,जेबुनिशा,चिराग खान,मोहिद खान,शाकिब आदि परिजन उपस्थित रहे।
*घण्टो चिकित्सालय में पड़ा रहा था शव*
उल्लेखनीय है कि रविवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात महिला का शव मिला था। जो पहचान के अभाव में घंटों चिकित्सालय में पड़ा रहा था।जिसके बाद राजस्थान बीज निगम के निदेशक शर्मा के द्वारा युवा नेता शोयेब मद्रासी,मोहसिन बेग, हारून खान, इरफान इलू को महिला का फोटो व नाम भेजकर प्रयास किये तो सोशल मीडिया के माध्यम से रविवार शाम महिला की पहचान तालेड़ा निवासी सुल्तान बैंड वाले की पत्नी जरीना के रूप में हुयी। मृतका जरीना की पहचान।तालेड़ा के उपसरपंच संजय खान ने भी इसकी पुष्टि की थी।