संवाददाता सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
कस्बे में जयपुर रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ठीक सामने जयपुर रोड पर गुरुवार को पौष बड़ा प्रसादी का आयोजन किया गया l दुकानदारों ने भगवान के भोग लगाकर दुपहिया वाहन चालकों व पैदल राहिगरो को पौष बड़ा प्रसादी वितरित की l इस दौरान देवकीनंदन गुप्ता ,केदारमल अग्रवाल, पवन कुमार दायमा, ओमप्रकाश, पवन कुमार मीणा, केसर देव सैनी (हलवाई )योगेश कुमार सैनी ,दीपक स्वामी आदि मौजूद रहे l