प्रहलाद सुजाना की अनूठी पहल विधवा महिला को की रजाई भेंट
प्रहलाद सुजाना की अनूठी पहल विधवा महिला को की रजाई भेंट
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
कस्बे के वार्ड नंबर 24 में एक विधवा महिला को संवैधानिक विचार मंच के सदस्य व समाजसेवी प्रहलाद सुजाना ने सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए दो रजाई भेंट की है l सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए समाजसेवी प्रहलाद सुजाना की विधवा महिला को रजाई भेंट करना एक अनूठी पहल तो है ही साथ ही विधवा महिला ने रजाई प्राप्त कर सच्चे मन से कहा कि भगवान आपका भला करें l ध्यान रहे विधवा महिला के पति की युवा अवस्था में ही मौत हो गई थी अब वे अपनी दो बेटियों के साथ अपना जीवन यापन कर रही है l परिवार को कोई सहारा नहीं होने के कारण महिला मेहनत मजदूरी कर अपना पेट पाल रही है l धीरे-धीरे इस विधवा महिला को यह चिंता सताए जा रही है कि आखिर वह अपनी इन दो लाडली बेटियों की शादी भी कैसे करेंगी l