बूंदी : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बूंदी सेवा केंद्र द्वारा जिला कारागृह में शांत मन व्यसन मुक्त जीवन एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा

बूंदी राजस्थान

 राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कमला दीदी के द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित नौ दिवसीय कार्यक्रमों के अंतर्गत 

बूंदी 28अप्रैल। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बूंदी सेवा केंद्र की पूर्व संचालिका दिवंगत राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कमला दीदी के द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित नौ दिवसीय कार्यक्रमों के अंतर्गत जिला कारागृह तालाब गांव में शांत मन व्यसन मुक्त जीवन एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजकुमार माथुर संयोजक गांधी दर्शन समिति एवं सदस्य जिला कारागृह सलाहकार समिति, जिला कारागृह पुलिस उप अधीक्षक निरंजन शर्मा ,जेलर अजीत सिंह हाडा, ब्रह्माकुमारी गीता दीदी, सामाजिक कार्यकर्ता पुरुषोत्तम पारीक उपस्थित रहे।
राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी गीता दीदी ने शांत मन व्यसन मुक्त जीवन कार्यक्रम मैं उद्बोधन देते हुए का आज का मनुष्य नशे के जंजाल में फंसता जा रहा है और अपने परिवार की खुशियों का गला घोटता जा रहा है सब कुछ जानते समझते हुए भी वह अपना समय पैसा नशे में बर्बाद कर रहा है नशे के कारण कई दुर्घटनाएं भयंकर शारीरिक रोग के कारण कई मनुष्य काल के गाल में समा गए और परिवारों का विघटन भी इसका मुख्य कारण है। आज युवा पीढ़ी व्यसनों से बहुत ज्यादा प्रभावित हो रही है उन्हें बचाने के लिए और व्यसन मुक्त करने के लिए योग एक बहुत महत्वपूर्ण साधन है योग ही एक ऐसी विधि है जिसके माध्यम से  व्यसनी व्यक्ति का मनोबल बड़ सकता है मन और उसके तन को ठीक किया जा सकता है ईश्वरीय ज्ञान में ऐसी शक्ति है जिसके माध्यम से व्यक्ति का सोचने का ढंग उसकी मनोवृति और उसके जीवन में एक सकारात्मक परिवर्तन आ जाता है जिससे उसे व्यसन से छूटने में मदद मिलती है। मन भी शांत हो जाता है।
इस अवसर पर पौधारोपण कर दिवंगत पूर्व ब्रह्माकुमारीज केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी कमला दीदी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
आदरणीय कमला दीदी की पुण्य स्मृति में पंडित बृजसुंदर शर्मा राजकीय सामान्य चिकित्सालय मे पेशेंट को मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभाकर विजय ,ब्रह्माकुमारी भारती दीदी,  ब्रह्माकुमारी आशा दीदी, पूर्व वार्ड पार्षद हरिओम सैनी ,रामदेव सैनी सामाजिक कार्यकर्ता पुरुषोत्तम पारीक ,बीके खुशराज, मदन गोपाल आदि ने फल वितरण किया। नर्सिंग अधीक्षक शिव दाधीच ,नर्सिंग ऑफिसर अंकित दाधीच भी उपस्थित रहे।