Apple की लेटेस्ट iPhone 15 सीरीज की प्री-बुकिंग आज से शुरू, यहां जानें कीमत
जयपुर। दिग्गज टेक कंपनी Apple ने हाल ही अपनी आईफोन 14 की उत्तराधिकारी सीरीज आईफोन 15 सीरीज को लॉन्च किया है। कंपनी अब इस सीरीज के लिए ग्राहकों से प्री बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। प्री-बुकिंग आज यानी 15 सितंबर की शाम से शुरू कर दी गई है। आइये यहां हम आपको इस सीरीज के सभी स्मार्टफोन्स की कीमत और उपलब्धता की जानकारी दे देते हैं।
Apple iPhone 15 सीरीज प्री-ऑर्डर और आफर
जैसा की हमने बताया प्री आर्डर 15 सितंबर की शाम 5.30 बजे से शुरू हो चुकी है। आप अपने पसंदीदा मॉडल को बुक कर सकते हैं। इस दौरान आप एचडीएफसी कार्ड पर मिल रहे ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। ऐसे में आप 6 हजार रुपये तक की बचत कर सकते हैं. वहीं, अगर Apple स्टोर्स पर पर उपलब्धता की बात करें तो दिल्ली और मुबंई जैसे महानगरों इस सीरीज को जल्द ही उपलब्ध कराया जा सकता है। इ
भारत में iPhone 15 सीरीज के सभी मॉडल्स की कीमत
आईफोन 15 (128GB) - 79,900 रुपये, आईफोन 15 (256GB) - 89,900 रुपये आईफोन 15 (512GB)- 1,09,900 रुपये
भारत में आईफोन 15 प्लस की कीमत
आईफोन 15 प्लस (128 जीबी) - 89,900 रुपये आईफोन 15 प्लस (256GB) - 99,900 रुपये आईफोन 15 प्लस (512GB) - 1,19,900 रुपये
भारत में आईफोन 15 प्रो की कीमत
आईफोन 15 प्रो (128GB) - 1,34,900 रुपये आईफोन 15 प्रो (256GB) - 1,44,900 रुपये
आईफोन 15 प्रो (512GB) - 1,64,900 रुपये आईफोन 15 प्रो (1टीबी) - 1,84,900 रुपये
भारत में आईफोन 15 प्रो मैक्स की कीमत
आईफोन 15 प्रो मैक्स (256GB) - 1,59,900 रुपये, आईफोन 15 प्रो मैक्स (512GB) - 1,79,900 रुपये, आईफोन 15 प्रो मैक्स (1टीबी) - 1,99,900 रुपये