Kota:प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर जबलपुर ने माल डिब्बा मरम्मत कारखाना, कोटा एवं कैरेज एंड वैगन विभाग का किया गहन संरक्षा निरक्षण

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा

कोटा राजस्थान

कोटा 26 फरवरी,2023। प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर जबलपुर रविशंकर सक्सेना ने माल डिब्बा मरम्मत कारखाना, कोटा एवं कैरेज एंड वैगन विभाग-कोटा मंड़ल का गहन संरक्षा निरीक्षण किया। इस दौरान आपने कोटा फ्रेट एक्जामिनेशन यार्ड तथा वैगन आर.ओ.एच. डिपो का निरीक्षण किया। इसके उपरांत आपके द्वारा कोटा कारखाने का प्रातः 10 बजे से संध्या 06 बजे तक गहन संरक्षा निरीक्षण किया गया। ज्ञातव्य है कि रेल मंत्रालय के द्वारा ट्रेन पार्टिंग के प्रकरणों के उन्मूलन तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से दो संरक्षा अभियान चलाये जा रहे हैं। इस दौरान मुख्य कारखाना प्रबंधक श्री सुधीर सरवरिया के द्वारा कारखाने में सुरक्षित ट्रेन आपरेशन करने हेतु वैगनों में किये जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी गयी। श्री सक्सेना के द्वारा इस दौरान व्हील शाप, काट्रिज टेपर रोलर बियरिंग अनुभाग, बाक्स शाप, बाडी रिपेयर शाप, एयर ब्रेक लैब तथा टैंक शाप का सघन निरीक्षण किया गया, तथा गुणवत्ता एवं संरक्षा में सुधार हेतु अपने बहुमूल्य सुझाव एवं निर्देश, सर्वसंबंधितों को आन साइट अनुपालन हेतु प्रदान किये गये।
तदुपरांत मुख्य कारखाना प्रबंधक के कक्ष में समस्त कारखाने के अधिकारियों की उपस्थिती में कारखाने के द्वारा किये जा रहे कार्य की समीक्षा की गयी तथा कारखाने के द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कारखाने के प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया गया। आपके द्वारा कारखाने के आटटटर्न में वृद्वि एवं लागत प्रबंधन के लिये प्रस्तुत की गयी कार्ययोजना के गुणदोषों की समीक्षा कर उसको प्रभावी बनाने हेतु अपने सुझाव प्रदान किये। प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर के द्वारा दोनों मान्यताप्राप्त यूनियनों एवं एसोसियशनों के प्रतिनिधियों से भेंट कर कर्मचारियों के कल्याण तथा कारखाने की उन्नति हेतु उठाये जा रहे कदमों के संबंध में विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर उनके द्वारा मुख्य कारखाना प्रबंधक कार्यालय प्रांगण में पौधारोपण भी किया गया।  इस अवसर पर उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर प्रज्ञेश निंबालकर, उप मुख्य सामग्री प्रबंधक जी.के.मीणा, कार्य प्रबंधक पुरुषोत्तम मीणा, सहायक कारखाना प्रबंधक अनिल जगताप, नीरज खरे एवं विष्णु प्रसाद दास तथा सहायक कार्मिक अधिकारी मनोहरलाल मीणा भी उपस्थित थे।