आईएएस परीक्षा में 9 वी रैंक हासिल करने वाले प्रीतम जाखड़ का समाज बंधुओं द्वारा सम्मान किया गया

नीमकाथाना l
वीर तेजाजी शिक्षण संस्थान में नीमकाथाना में जाट समाज बंधुओं ने आईएएस में 9 वी रैंक हासिल करने वाले नीमकाथाना तहसील के गाँव कोटड़ा के सुभाष जाखड़ के सुपुत्र प्रीतम जाखड़ का जाट समाज की और से भव्य स्वागत व सम्मान किया गया । सम्मान समारोह में प्रीतम जाखड़ व उसे माता पिता का माल पहनकर तथा साफा बांधकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया । इस अवसर पर सभी जाट समाज बंधुओं ने प्रीतम जाखड़ को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की । समारोह की अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर जवाहर सिंह ने बताया कि आज हमारे समाज के बच्चे आगे बढ़ रहे हैं इनको देखकर बड़ी खुशी हो रही है मैं जाट समाज बंधुओं से और जाट शिक्षण संस्थान नीमकाथाना के अध्यक्ष से विनम्र अपील करता हूं कि यहां पर छात्रावास में कोचिंग की व्यवस्था भी करवाएं ताकि हमारे समाज के गरीब बच्चे उसमें पढ़ लिख कर आगे बढ़े और अपना, अपने परिवार तथा समाज का नाम रोशन करें ।
इस अवसर पर आईएस में 9वी रेंक हासिल करने वाले प्रीतम जाखड़ ने बताया की सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है एकाग्रता से नियमित कड़ी मेहनत, लगन तथा दृढ़ निश्चय ही एकमात्र सफलता का राज है। असफलता से कभी भी निराश नहीं होना चाहिए और उसमें जो कमी रही है उन्हें ठीक कर कर आगे बढ़ना चाहिए। निराशा पैदा होने के बाद में आदमी आगे नहीं बढ़ सकता इसलिए असफलता से निराश होए बिना पुनः प्रयास करने चाहिए । में प्रथम प्रयास में इंटरव्यू तक पहुंचा लेकिन मुझे इंटरव्यू में कम नंबर मिले इस वजह में सफलता प्राप्त नहीं कर सका । लेकिन में उस निराशा को छोड़कर के मैंने जो इंटरव्यू में कमियां रही उन पर ज्यादा फोकस रखकर पुनः कोशिश की और ज्यादा जोर दिया इसलिए इसबार इंटरव्यू में भी अच्छे अंक हासिल हुए जिससे मुझे यह 9 वी रैंक हासिल करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ ।
आईएएस की परीक्षा पास करना एक चुनौती है लेकिन अभी चुनौती खत्म नहीं हुई अभी आगे चुनौतियां और बहुत आएंगी। मैं समाज के मार्गदर्शन तथा आपलोगो के आशीर्वाद से उम्मीद करता हूं कि उन चुनोतियों पर भी सफलता प्राप्त कर लूंगा । मैं समाज को कभी नहीं भूलूंगा और जो भी मेरे से होने लायक काम होगा वह मैं समाज का जरूर करूंगा । युवा साथियों से कहना चाहता हूं कि इस निराशा भरे माहौल में सब बातों को छोड़कर नियमित होकर शिक्षा की ओर ध्यान दें और अथक प्रयास करें एक ना एक दिन सफलता जरूर मिलेगी । इस अवसर पर वक्ताओं ने समाज की ओर से होने वाले समारोह के बारे में बताया कि जब भी हमारे समाज का कोई भी व्यक्ति आगे बढ़ता है बड़ी खुशी होती है और हम सब को मिलकर के उनका सम्मान समारोह आयोजित करने चाहिए ताकि सभी बच्चों को भी प्रेरणा मिले । इसके लिए सभी बंधुओं ने हाथ उठाकर कहा कि हम सब आगे भी ऐसे आयोजन करते रहेंगे ।
प्रीतम के माता-पिता ने भी सभी समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया कि आप सब लोगों ने मिलकर के इस बच्चे की सफलता पर जो खुशी व्यक्त की है जो आशीर्वाद व सम्मान दिया है इसके लिए हम आप सभी के बहुत बहुत आभारी हैं ।

समारोह की अध्यक्षता डॉ जवाहर सिंह, गोड़ावास ने कि तथा इस अवसर पर प्रीतम जाखड़ के परिवाजनों के साथ साथ जाट समाज के प्रबुद्ध जन जिनमे राष्ट्रीय जन चेतना मंच के अध्यक्ष मदन लाल भावरिया, वीर तेजाजी शिक्षण संस्थान नीमकाथाना के पूर्व अध्यक्ष दयाराम चाहर, वर्तमान अध्यक्ष हरिसिंह लोचिब, आईपीएस अजयपाल लाम्बा के पिता भालचंद लंबा, वीरांगना कविता सामोता, नीमकाथाना उपप्रधान सुरेन्द्र खरबास, प्रदेश भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति के सचिव व समाजसेवी कैप्टन राम निवास ताखर, दलेलपुरा सहित अनेक गणमान्य लोग व सेकड़ो नवयुवक उपस्थित रहे ।

सुमेर सिंह राव