priyanka gandhi का PM Modi पर बडा हमला, बताया कायर और डरपोक

जयपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के बाद कांग्रेस पार्टी बीजेपी पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस ही नहीं पूरा विपक्ष इस मामले में भाजपा की भद्द पीट रहा है। वहीं, अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को कायर और डरपोक बताते हुए बडा हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने एक लंबा ट्विटर लेख लिखा है। जिसमें उन्होनें राहुल गांधी को मीर जाफर कहने, उनके पिता पर सवाल पूछने को लेकर मोदी को खूब खरी खोटी सुनाई है। आइये यहां हम आपको प्रियंका गांधी के पूरे बयान को बताते हैं-
प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को टैग करते हुए कि , "आपके चमचों ने एक शहीद प्रधानमंत्री के बेटे को देशद्रोही, मीर जाफ़र कहा। आपके एक मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि राहुल गांधी का पिता कौन है?

कश्मीरी पंडितों के रिवाज निभाते हुए एक बेटा पिता की मृत्यु के बाद पगड़ी पहनता है, अपने परिवार की परंपरा क़ायम रखता है नीरव मोदी और मेहूल चौकसी पे सवाल उठाया…। क्या आपका मित्र गौतम अडानी देश की संसद और भारत की महान जनता से बड़ा हो गया है कि उसकी लूट पर सवाल उठा तो आप बौखला गए? 

आप मेरे परिवार को परिवारवादी कहते हैं, जान लीजिए, इस परिवार ने भारत के लोकतंत्र को अपने खून से सींचा
जिसे आप ख़त्म करने में लगे हैं। इस परिवार ने भारत की जनता की आवाज़ बुलंद की और पुश्तों से सच्चाई की लड़ाई लड़ी। हमारी रगों में जो खून दौड़ता है उसकी एक ख़ासियत है… आप जैसे कायर, सत्तालोभी तानाशाह के सामने कभी नहीं झुका और कभी नहीं झुकेगा। आप कुछ भी कर लीजिए"