जयपुर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ;बीसीसीआई ने शनिवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ 18 अगस्त से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी एक बार फिर से शिखर धवन संभालेंगे। वहीं, रोहित शर्मा, विराट कोहली और केलएल राहुल भी इस सीरीज में नजर नहीं आयेंगे।
खराब फॉर्म से जुझ रहे विराट कोहली ने भी जिम्बावे के खिलाफ खेलने से मना कर दिया है। विराट ने चयनकर्ताओं से बात की थी और बताया कि वे एशिया कप खेलने के लिए उपलब्ध होंगे। ऐसे में विराट की खराब फॉर्म को देखते हुए टीम मैनेजमेंट कडा फैसला ले सकता है। और उन्हें टी 20 विश्वकप टीम से बहार किया जा सकता है।
इसके अलवा चोट के कारण लंबे समय से क्रिकेट से दूर चल रहे केएल राहुल ने अपने आधिकारिक ट्विटर प्रोफाइल पर एक स्पष्टीकरण जारी किया वे कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। इसलिए जिम्बावे दौरे पर उपलब्ध नहीं होगें।
बता दें कि 18 अगस्त से भारत जिम्बावे के खिलाफ तीन एकदिवसीय अंराष्ट्रीय मैच खेलेगी। ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर की टीम वापसी हुई है। वहीं, हैमस्ट्रिंग और पीठ की चोटों से उभरने के बाद सीमर दीपक चाहर टीम में वापस आ गए हैं। चाहर ने अब पांच महीने से क्रिकेट नहीं खेला है और 2022 के आईपीएल सीजन से भी बहार हो गये थे।
भारत और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज के तीनों वनडे हरारे स्पोर्ट्स क्लब में होंगे। एशिया कप जिम्बाब्वे दौरे के चार दिन बाद 27 अगस्त से शुरू होने जा रहा है।