Kota: कोटा रेल मरम्मत कारखाना आधुनिकीकरण कार्यो में प्रगति

ब्यूरोचीफ शिवकुमार शर्मा 

कोटा राजस्थान 

कोटा 24 जनवरी, कोटा कारखाने के आधुनिकीकरण का कार्य लगभग 82% पूरा हो गया है एवं माह जून 2023 तक इस कार्य को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है I इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने हेतु कोटा कारखाने के अधिकारियों एवं मॉडर्न कोच फैक्ट्री रायबरेली के अधिकारियों द्वारा मोनिटरिंग की जा रही है I इस कार्य की कुल लागत 82.64 करोड़ है जिसमे से अभी तक 68.08 करोड़ रुपये व्यय किये जा चुके है I इस कार्य के अंतर्गत वर्तमान में न्यू टैंक शॉप का कार्य पूरा कर लिया गया है एवं मेजर रिपेयर शॉप का कार्य और मेजर रिपेयर शॉप से सम्बंधित ऑफिस बिल्डिंग का कार्य प्रगति पर है I 
मुख्य कारखाना प्रबंधक सुधीर सरवरिया ने बताया कि न्यू टैंक शॉप से टैंक वैगनों की पीरिओडिक ओवरहालिंग परीक्षण की क्षमता में वृद्धि होगी एवं मेजर रिपेयर शॉप से अन्य वैगनों की पीरिओडिक ओवरहालिंग की क्षमता में वृद्धि होगी I इन वैगनों को सीमेंट, खाद, खाद्यान्न एवं पेट्रोलियम उत्पाद के परिवहन के लिए प्रयोग किया जाता है I वैगनों की पीरिओडिक ओवरहालिंग की क्षमता में वृद्धि से वैगनों की यातायात के लिए उपलब्धता बढेगी जिससे रेलवे के राजस्व में वृद्धि होगी I