कोटा 14 फरवरी,2023
भारतीय रेल के 43 स्टेशनों पर पुनर्विकास का कार्य तेजी से किया जा रहा है । इन 43 स्टेशनों में पश्चिम मध्य रेल के कोटा एवं डकनिया तलाव स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य को तीव्र गति करने का कार्य प्रारम्भ हो गया है।
विगत वर्ष कोटा और डकनिया तलाव स्टेशनों के लिए टेंडर जारी कर दिए गए थे । डकनिया तलाब स्टेशन के पुनर्विकास का काम 24 महीने अर्थात् अगस्त,2024 तक और कोटा स्टेशन के पुनर्विकास का काम 30 महीने अर्थात् अप्रैल,2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है ।
*कोटा रेलवे स्टेशन:-* कोटा रेलवे स्टेशन नई दिल्ली-मुंबई लाइन पर स्थित एक महत्वपूर्ण स्टेशन है। कोटा स्टेशन को पुनर्विकसित करने का कार्य रूपये 207.63 करोड़ की लागत से किया जा रहा है।
कोटा स्टेशन पुनर्विकास कार्य प्रगति की वर्तमान स्थिति
• सामुदायिक हाल एवं रेलवे संस्थान का डिसमेंटल कार्य ।
• प्लेटफार्म संख्या 04 पर अस्थाई बुकिंग काउंटर एवं एप्रोच रोड का कार्य ।
• क्लाइंट कार्यालय का कार्य ।
• स्थान सर्वेक्षण और ड्रोन फोटोग्राफी/ वीडियो सर्वेक्षण कार्य ।
• निर्माणाधीन स्थल के मिट्टी की जाँच का कार्य ।
• प्लेटफार्म संख्या 04 की तरफ कार्य हेतु अस्थाई आवास का निर्माण ।
• कोटा के मौजूदा स्टेशन(प्लेटफार्म संख्या 04) भवन को डिसमेंटल करने का कार्य ।
• 90 % गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला कार्यालय का कार्य ।
• प्रस्तावित कम्युनिटी हॉल एवं रेलवे संस्थान निर्माण स्थल एवं निकासी का कार्य पूर्ण।
• ठेकेदार को अंतरिम रूप से प्रस्तुत करने के लिए 21 नग प्रारंभिक चित्र।
डकनिया तलाव रेलवे स्टेशन:- कोटा में डकनिया तलाव रेलवे स्टेशन नई दिल्ली-मुंबई कॉर्ड लाइन पर स्थित एक महत्वपूर्ण स्टेशन है। डकनिया तलाव स्टेशन को पुनर्विकसित करने का कार्य 111.18 करोड़ रूपए की लागत से किया जा रहा है।
डकनिया तलाव पुनर्विकास कार्य प्रगति की वर्तमान स्थिति
• स्थान सर्वेक्षण कार्य पूर्ण ।
• ड्रोन सर्वे का कार्य सपन्न ।
• कार्यस्थल की मिट्टी सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण ।
• प्रयोगशाला का कार्य पूर्ण ।
• एक पुराने शेड को तोड़कर पार्सल कार्यालय स्थल से हटाया गया।
• फ्रंट स्टेशन बिल्डिंग की नींव खुदाई का कार्य प्रगति ।
• कार्यालय एवं रिले रूम नींव की खुदाई का कार्य ।
• प्रारंभिक चित्र प्रस्तुतीकरण एवं संशोधन कार्य।
कोटा एवं डकनिया तलाव स्टेशनों को पुनर्विकसित करते समय स्टेशन डिजाइन के मानक तत्व को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा रहा है।