Bundi: पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को मनाया समर्पण दिवस के रूप में
संवाददाता लोकेश गुर्जर
बूंदी राजस्थान
रानीपुरा (बूंदी ) 11 फरवरी, भाजपा दबलाना मंडल के बड़गांव के कार्यकर्ताओं द्वारा उपाध्याय की जयंती को मनाया समर्पण दिवस के रूप में,,,
भारतीय जनता पार्टी बड़गांव के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया, कार्यक्रम की शुरुआत मंडल महामंत्री रमेश चंद्र पारिक व पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामदेव बेरवा द्वारा उपाध्याय जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको याद किया गया, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष दिलीप कुमार पारीक ने पंडित उपाध्याय की जीवनी पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, पंडित उपाध्याय भारतीय जनसंघ की नीव रखने वाले, और राजनीतिक पार्टी के जनसंघ के स्थापक थे वह एकात्म मानववाद का समर्थन करने वाले और भारतीय जनता पार्टी की स्थापना करने वाले महान पुरुष थे, उनके द्वारा किए गए महान कार्यों को देश हमेशा याद करता रहेगा, सभी कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए कार्यक्रम में, शंकर लाल प्रजापत, शिवराज बेरवा, सियाराम गुर्जर, लोकेश पारीक, देवीलाल कहार, पालू मीणा, भरतराज पांचाल आदि कार्यकर्ता शामिल रहे