Rahul Gandhi ने निभाया अपना वादा, खुशी से झूम उठा प​रिवार, sachin pilot ने शेयर किया वीडियो

जयपुर।  भारत जोडो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक जोडो यात्रा की थी। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी देश की जनता से मिले और उनकी कुशल क्षेम जानी। राहुल गांधी ने इस यात्रा के दौरान हरियाणा के सोनीपत में एक किसान परिवार से ​भी मिले जो कि खेत में धान रोप रहे थे। राहुल गांधी ने देखा कि वहां एक महिला किसान को देखने में परेशानी है और उनकी आंखों में कुछ दिक्कत है। तभी राहुल गांधी ने महिला किसान से उनकी आंखों का आॅपरेशन कराने का वादा किया। 
राहुल गांधी ने अब अपना वादा भी पूरा कर दिखाया है। उन्होनें महिला किसान की आंखों का आपरेशन कराया और साथ ही उन्हें दिल्ली भी अपने साथ घुमाई। यहां तक की राहुल गांधी ने उनके साथ ​बैठकर भोजन भी किया। 

राजस्थान के पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट ने ट्विट करके इस बात की जानकारी दी और  साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें महिला किसान खुशी से झूमते हुए नजर आ रही हैं। 
सचिन पायलट ने साथ ही पूरा वीडियो देखने के लिए एक लिंक भी शेयर किया। 
सचिन पायलट ने ट्विट करते हुए ​कहा, 
 राहुल गांधी जी ने सोनीपत में धान रोपते समय एक किसान बहन से वादा किया- आंखों का ऑपरेशन कराने का। किसान बहनों से वादा किया- दिल्ली दिखाने का।

राहुल जी ने वादा निभाया- आँख का ऑपेरशन भी कराया, दिल्ली भी दिखाई, फिर साथ बैठकर भोजन भी किया। यही तो है हमारा INDIA…परस्पर प्रेम और स्नेह से भीगा हुआ।