राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट अनलॉक, कांग्रेस ने लगाया "सत्यमेव जयते," का नारा

जयपुर। पिछले लगभग एक सप्ताह से पहले दिल्ली में कथित बलात्कार और हत्या की नौ वर्षीय पीड़िता के माता पिता ​​​कि तस्वीरें ट्वीट करने पर राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था। आज ट्विटर ने राहुल गांधी के अकाउंट को फिर से अनलॉक कर दिया है। ट्विटर अकाउंट अनलॉक होती ही कांग्रेस पार्टी ने सत्यमेव जयते का नारा लगाते हुए कहा कि सत्य कभी प​राजित नहीं होता। हमेशा सत्य की जीत होती है।
बता दें कि राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट को अस्थायी रूप से लॉक करने के बाद राहुल गांधी ने ट्विटर को आड़े हाथों लिया। गांधी ने ट्विटर को मोदी के इशारों पर नाचने वाली कठपुतली कह दिया। गांधी ने कहा कि ट्विटर अकाउंट लॉक करवा के मोदी बोलने की अभिव्यक्ति को छीन रहें हैं। ट्विटर द्वारा उनके हैंडल को लॉक करने पर सवाल उठाते हुए गांधी ने कहा कि उनके लाखों फॉलोअर्स को एक राय के अधिकार से गलत तरीके से वंचित किया गया था।
सोशल मीडिया अकाउंट्स के कांग्रेस प्रभारी रोहन गुप्ता ने एनडीटीवी को बताया, "कांग्रेस के सभी अकाउंट अनलॉक कर दिए गए हैं। ट्विटर ने इसे अनलॉक करने का कोई कारण नहीं बताया है।"
ट्विटर के एक प्रवक्ता ने कहा कि श्री गांधी ने "हमारे भारत शिकायत चैनल के माध्यम से" विशेष तस्वीर छवि का उपयोग करने के लिए औपचारिक सहमति या प्राधिकरण पत्र की एक प्रति प्रस्तुत की थी। अधिकारी ने कहा कि कंपनी ने प्रभावित व्यक्तियों की सुरक्षा और गोपनीयता की रक्षा के लिए अपील की समीक्षा करने के लिए आवश्यक उचित परिश्रम प्रक्रिया का पालन किया था।