Kota: रेल सुरक्षा बल कोटा ने घर से भागे लड़का-लड़की को जीआरपी को किया सुपुर्द
ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 22 फरवरी, रेल सुरक्षा बल कोटा पोस्ट के सहायक उप निरीक्षक हरीओम एवं आरक्षक कविता सिंह कोटा स्टेशन पर दिनांक 21 फरवरी को गस्त के दौरान प्लेटफार्म संख्या 01 पर एक लडका-लडकी को संदिग्ध हालत में बैठे पाया जिसने पूछताछ करने पर अपना नाम रिंकेश पुत्र छगनलाल उम्र-21 वर्ष नि0 डपटा थाना देहीखेडा जिला बूंदी राज. एवं अंजू पुत्री छीतरलाल उम्र-20 वर्ष नि0 डपटा थाना देहीखेडा जिला बूंदी राज. ने घर से भागकर आना बताया। आन ड्यूटी सुरक्षा बल के जवानों ने लडका-लडकी के परिजन से संपर्क किया परिजनों ने बताया कि सिविल पुलिस थाना देहीखेडा में एफआईआर नं0 34/2023 धारा 363 आईपीसी दिनांक 20.02.2023 दर्ज है बाद सिविल पुलिस थाना देहीखेडा में आर0 मुकेश कुमार से संपर्क कर उक्त दोनों की जानकारी दी गई जिस पर आरक्षक द्वारा बताया गया की उक्त के संबंध में जीआरपी कोटा को सूचना दी हुई है। बाद सहायक उप निरीक्षक हरीओम एवं आरक्षक कविता सिंह द्वारा उक्त दोनों को आपरेशन रेल पहरी के तहत जीआरपी कोटा को सुपुर्द किया गया। बाद सिविल पुलिस थाना देहीखेडा के कोटा उपस्थित होने पर जीआरपी द्वारा उक्त दोनों को सुपुर्द किया गया।