स्काउट गाइड को रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा करने की घोषणा का राजस्थान सहायक स्टेट कमीशन विमल चौहान ने स्वागत

स्काउट गाइड को रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा करने की घोषणा का राजस्थान सहायक स्टेट कमीशन विमल चौहान ने स्वागत 

राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा शुक्रवार को प्रस्तुत बजट में स्काउट गाइड को रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा करने की घोषणा का राजस्थान सहायक स्टेट कमीशन विमल चौहान ने स्वागत करते हुऐ  मख्यमंत्री गहलोत का आभार व्यक्त किया है,
दूससे प्रदेशभर में स्काउट गाइड संख्या में इजाफा होगा. श्री चौहान के अनुसार प्रदेश में वर्तमान में प्रदेश में 11 लाख स्काउट गाइड की संख्या है, मुख्य स्टेट कमीशनर निरंजन आर्य से संस्था के अनेक पदाधिकारियों ने स्काउट
गाइड्रो को पूर्व की तरह खेलो व एन.सी.सी. की तर्ज पर उच्च शिक्षा व नौकरियों में विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रमाण पत्रो के अंक जोडने की मांग की थी जिसे श्री आर्य के अथक प्रयासों से शामिल कर लिया गया. मुख्यमंत्री श्री गहलोत द्वारा स्काउट गाइड को रोड़वेज में निः शुल्क यात्राकी सौगात इस संस्था की संख्या में वृद्धि को सहायक होगी. श्री आर्य ने प्रदेश में 20 लाख सदस्य संख्या करने का लक्ष्य रखा है.
सहायक स्टेट कमीशनर श्री चौहान ने मुख्य मंत्री श्री गहलोत से, प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों में स्काउट व गाइङ्‌ को भी विद्यालय पोषक की तर्ज पर स्काउट गाइडड्रेस निःशुल्क देने की मांग की है,

पत्रकारों को मिलेगे लेपटाप- व टेबलेट

राजस्थान ग्रामीण पत्रकार संघ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विमल चौहान ने राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट में जयपुर मे मीड़िया सेंटर व अधिस्वीकृत पत्रकारों को लेपटाप व टेबलेट देने की घोषणा का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है. श्री चौहान ने मुख्यमंत्री
से पेंशन सम्मान राशि 15 हजार से बढ़ाकर २०हजार रुपये करने की मांग की है.