Kota: कांग्रेस जन द्वारा मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर राजस्थान बजट 2023 का स्वागत किया गया
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 10 फरवरी । राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा विधानसभा में पेश किए गए बजट 2023 का कोटा में कांग्रेस जन द्वारा मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर स्वागत किया । जिला कांग्रेस महामंत्री विपिन बरथुनिया और वक्फ बोर्ड के डिप्टी चेयरमैन साजिद खान लाला भाई ने कहा कि राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा राजस्थान की जनता को जो सौगात दी गई है वह आज तक किसी भी सरकार के मुख्यमंत्री ने नहीं दी उनका उद्देश्य बचत, राहत और बढ़त के तहत उन्होंने बजट 2023 की उद्घोषणा की जिसमें राजस्थान की जनता को 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली, 1 करोड़ एनएफएसए परिवारों को फूड पैकेट, चिरंजीवी योजना में 10 लाख से बराकर 25 लाख तक के इलाज की छूट, दुर्घटना बीमा 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख किया, आरटीई के तहत बच्चों की एजुकेशन आठवीं से बढ़ा कर 12वीं तक फ्री की, प्रतियोगिता परीक्षा में बिना शुल्क आवेदन की घोषणा की, संविदा कर्मियों को नियमित करना और ठेका प्रथा समाप्त कर रेस्को के अंदर सभी ठेका कर्मियों को लेने की घोषणा की, ओ पी एस प्रणाली में निगम न्यास के कर्मचारियों को शामिल किया, कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों को सरकारी नौकरी, 30,000 सफाई कर्मियों की भर्ती की घोषणा की कोटा में चंबल रिवर फ्रंट के दूसरे फेस की घोषणा की, कोटा में माइनिंग यूनिवर्सिटी की घोषणा की गई, वृद्धा पेंशन 750 से बढ़ाकर 1000 रुपए की गई, बीपीएल और उज्जवला योजना के परिवारों को ₹500 में गैस सिलेंडर देने की घोषणा की, इसके साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा राजस्थान की जनता को अनेकों सौगाते दी गई हैं जिससे राजस्थान की जनता को बहुत अधिक फायदा मिलेगा । स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेवादल प्रदेश सचिव अमित सूद ओबीसी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चेतन मेवाड़ा आईटी सेल कोटा देहात अध्यक्ष प्रदीप सुमन माया जैन विना सिंह हेमराज मीणा छोटू लाल मीणा, कपिल जोशी, प्रतिक सैनी, महेश अनिजवाल, जीतू केवट अख्तर अहमद, हरिश नागर, मुकेश प्रजापति रमेश सुमन, हाकिम भाई, आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे ।