Bundi: ब्लाॅक स्तर पर 20 मार्च से राजस्थान संस्कृति महोत्सव का आयोजन

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा

बूंदी राजस्थान


- राजस्थान दिवस पर जिला स्तर पर होंगे विविध मनोहारी कार्यक्रम

- जिला कलक्टर ने ली आयोजन की तैयारियों की बैठक 

बूंदी, 10 मार्च। आगामी 20 से  26 मार्च तक ब्लाॅक स्तर एवं 29 व 30 मार्च को जिला स्तर पर राजस्थान संस्कृति महोत्सव के तहत आयोजित विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर शुक्रवार को यहां जिला कलक्टेªट सभागार में जिला कलक्टर डाॅ. रविन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें आयोजनों को भव्य बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में जिला प्रमुख चन्द्रावती कंवर, नगर परिषद सभापति मधु नुवाल व बूंदी महोत्सव समिति के सदस्य मौजूद रहे। 
बैठक में जिला कलक्टर ने बताया कि राजस्थान संस्कृति महोत्सव के तहत 20 से 26 मार्च तक ब्लाॅक स्तर पर विविध आयोजन होंगे। उन्होंने उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रमों में आमजन की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित हो। साथ ही बेहतर समन्वय के साथ सभी विभाग मिलकर आयोजन को भव्यता दें। 
उन्होंने निर्देश दिए कि ब्लाॅक स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रस्तुतियां देने वाले कलाकारों की जिला स्तर पर 30 मार्च को आयोजित कार्यक्रमों में प्रस्तुतियां देंगे। इसके लिए ब्लाॅक स्तर पर बेहतरीन स्थानीय कलाकारों, प्रतिभागियों की अधिक से अधिक सहभागिता हो। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रस्तुतियों में कलाकारों का चयन प्रतियोगिता के जरिए किया जावे। उन्होंने मुख्य कार्यकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि  राजस्थान संस्कृति संदर्भ में गांव की छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए रोड मैप तैयार करें। 
उन्होंने कहा ग्रामीण और शहरी प्रतिभा को आगे लाने के लिए बूंदी प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया जावे। उन्होंने कहा राजस्थान संस्कृति महोत्सव में पारंपरिक खेलो का आयोजन भी हो। इसके अलावा मेहंदी प्रतियोगिता, मांडन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जावे। उन्होंने पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिए कि लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम, हेरिटेज वॉक का आयोजन, स्टार नाइट, नुक्कड़ नाटकों, आतिशबाजी इत्यादि तैयारियां सुनिश्चित करें। 
बैठक में हिण्डोली प्रधान कृष्णा माहेश्वरी, गांधी दर्शन समिति के संयोजक राजकुमार माथुर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी करतार सिंह, उपखण्ड अधिकारी सोहनलाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरी लाल, जिला पर्यटन अधिकारी प्रेम शंकर सैनी, पुरूषोत्तम पारीक, अशोक तलवास, निरंजन जिंदल, जेपी शर्मा जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।