Rajasthan: जिला स्तरीय ग्रामीण ओलंपिक आज से शुरू, जयपुर में खेलेंगे 168 टीमों के 1500 से ज्यादा खिलाड़ी

जयपुर ।राजीव गांधी का ग्रामीण ओलंपिक जिला स्तरीय चरण आज से शुरू होने जा रहा है। ब्लॉक स्तर पर ग्रामीण ओलंपिक खेलों के संपन्न होने के बाद आज से जयपुर में 22 ब्लॉक कि 168 टीमें ग्रामीण ओलंपिक के जिला स्तरीय चरण में भाग लेंगे जहां पंद्रह सौ से ज्यादा खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आएंगे। जिला स्तरीय ग्रामीण ओलंपिक 3 दिन तक चलेगा जिसका आयोजन राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में किया जाएगा।

बता दें कि जिला स्तरीय ग्रामीण ओलंपिक में हॉकी में 3 ब्लॉक नारेहड़ा, भंभौरी और ढोड़सर की टीमें पुरुष और महिला वर्ग में ब्लॉक स्तर पर चैंपियन बनी थी और अब यह टीमें जिला स्तर पर हिस्सा लेंगी। वहीं पुरुष वर्ग की 17 और महिला वर्ग की 5 टीमें खेलेंगी। जिला स्तरीय ग्रामीण ओलंपिक खेलों का उद्घाटन प्रभारी मंत्री शांति धारीवाल और मुख्य सचिव शर्मा आज सुबह 9:00 बजे करेंगे।

वॉलीबॉल, टेनिस बॉल क्रिकेट और कबड्डी तीनों में से 11 ब्लॉक की दोनों वर्गों की चैंपियन टीमें जिला स्तर के लिए क्वालीफाई करने में सफल रही। बॉलीबॉल में बूज की टेनिस बॉल क्रिकेट में बड़वा की और कबड्डी में शिवसिंहपुरा की चैंपियन टीमें दोनों वर्ग में जिला स्तर पर खेलेंगी।
इसके अलावा वॉलीबॉल में 22 पुरुष और 9 महिला टेनिस बॉल क्रिकेट में 22 पुरुष और 6 महिला कबड्डी में 22 पुरुष और 21 महिला टीमें हिस्सा लेंगी वहीं पुरुष वर्ग में शूटिंग बॉल और खो-खो महिला वर्ग में सभी 22 ब्लॉक की टीमें जिला स्तर पर शिरकत करेंगी।