राजस्थान सरकारी कर्मचारी संघ जिला शाखा ने जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा 
बूंदी राजस्थान

राजस्थान सरकारी कर्मचारी संघ जिला शाखा ने जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन

 सहकारी समिति व्यवस्थापक पर प्राणघातक हमला करने के विरोध में दिया ज्ञापन

बूंदी 19 दिसंबर, 
राजस्थान सरकारी कर्मचारी संघ जिला शाखा बूंदी ने जिला कलेक्टर को सहकारी समिति व्यवस्थापक पर प्राणघातक हमला करने के विरोध में दिया ज्ञापन
भाजपा नेता निर्मल मालव ने बताया कि 17 दिसंबर को सीतापुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक अंतिम कुमार मालव को जान से मारने की नियत से हमला किया गया । व्यवस्थापक द्वारा 12.11.2022 को राज्य
सरकार के आदेशानुसार दो बैग खाद वितरण किया जा रहा है,
हमलावर सरकार के आदेश की अव्हेलना कर पांच बैग मांग रहा था,
वो नही देने पर हमलावर गिरिराज खटाना पुत्र चंदा लाल गुर्जर निवासी
गगोस ने जान से मारने की धमकी दी, जिसके फलस्वरूप आरोपी ने
17.12.2022 को खुराडसे सीतापुरा माइनर पर व्यवस्थापक अंतिम
कुमार मालव पर प्राणघातक हमला किया जिससे उसके हाथ एवं पैर तोड़ दिए गये। ग्रामीणों के आने पर हमलावर भाग गये, परन्तु तब तक
व्यवस्थापक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज कोटा निजी हॉस्पिटल में चल रहा है। इस घटना से जिले के समस्त ग्राम सेवा सहकारी समिति के कर्मचारियों के बीच आक्रोश व्याप्त है। 
 जबकि खादवितरण दो बैग करने का आदेश राज्य सरकार द्वारा किया गया है, एवं उसी के हिसाब से समिति खाद वितरण कर रही है | जिसके चलते आये दिन व्यवस्थापक के साथ धक्का मुक्की एवं गाली-गलोच होती
रहती है। 
ज्ञापन में जिला कलेक्टर से मांग की गई कि
आरोपियों को दो दिवस में गिरफ्तार कर सजा दी जाये |
अन्यथा ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक आन्दोलन के लिए मजबूर होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी |