बूंदी: राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष खुशीराम मीना का बूंदी आने पर गर्म जोशी से स्वागत किया गया

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा

बूंदी राजस्थान 

कोटा संभाग अध्यक्ष अनीस अहमद के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय में भव्य स्वागत किया

बूंदी 29 जनवरी, राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष खुशीराम मीना का बूंदी आने पर कोटा संभाग अध्यक्ष अनीस अहमद के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय बूंदी में गर्म जोशी से स्वागत किया गया । स्वागत सत्कार की  में जिला संयोजक बूंदी नगीना सोनी , दुर्गाशंकर मीना ने नर्सेज की ओर से गर्म जोशी से माला पहनाकर स्वागत किया गया । प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष संभागीय अध्यक्ष अनीस अहमद ने बताया  की  जिला अस्पताल बूंदी  से 20 वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर के पद का विलोपन कर दिया गया है। इस सम्बंध में प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में चिकित्सा मंत्री के समक्ष विरोध दर्ज करवा दिया गया है । जल्द ही खुश खबरी मिलेगी । जिला संयोजक नागिना सोनी ने ए एन एम एल एच वी के नाम परिवतन संबंधित मांग से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत करवाया । इस संबंध में जल्द नोटिफिकेशन जारी करवाने की मांग की ।आर एन ए प्रदेश अध्यक्ष के सामने कर्मचारी महासंघ संघ  एकीकृत से संबंध संघटनो से जुड़े जिला अध्यक्षो ने अपनी मांगे रखी । स्वागत सत्कार में   कर्मचारी महासंघ संघ  एकीकृत से संबंध संघटनो से जुड़े जिला अध्यक्ष , महामंत्री अरुण शर्मा , उपाध्यक्ष वरुण शर्मा , प्रधुम्न बागड़ी , जितेंद्र चंदेल , आरिफ , हनीफ , नावेद, मुफीद, गिरिराज बसवाल , देवराज गौतम , कफील अली , रेखा पराशर, अनिता वर्मा , नितिन सामरिया ,  कैलाश मीना , मुकुट बिहारी चित्तोरा सेकड़ो की संख्या में नर्सेज उपस्थित रहे।