Bundi : राजस्थान प्रदेश माली(सैनी) महासभा ने मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा

बूंदी राजस्थान

महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर  राजपत्रित अवकाश घोषित करने एवं फुले दंपति को भारत रत्न अवार्ड दिलवाने की मांग को लेकर

बूंदी 22 मार्च, राजस्थान प्रदेश माली(सैनी) महासभा के तत्वावधान में बूंदी जिला माली सैनी समाज के विभिन्न संगठनों की ओर से महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर 11 अप्रैल को राजपत्रित अवकाश घोषित करने एवं फुले दंपति को भारत रत्न अवार्ड दिलवाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में महासभा के जिला अध्यक्ष शंकरलाल सैनी ने बताया कि आधुनिक भारत के शिल्पकार, पिछड़ों के मसीहा राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती 11 अप्रैल, को राजपत्रित अवकाश घोषित किया जावे । महात्मा ज्योतिबा फुले सदियों से चली आ रही कुरीतियों के गौर निंदक थे एवं धार्मिक आडंबरों का त्याग करते हुए शिक्षा पर जोर देकर शिक्षा के लिए दलित, पिछड़ों के साथ साथ महिलाओं को प्रेरित करने के लिए शिक्षा के रास्ते में उनको कई कठिनाईयों का समाधान करने के लिए उनकी धर्मपत्नी सावित्रीबाई फुले को सवयं पढ़ा लिखा कर भारत के  प्रथम महिला विद्यालय की प्रथम शिक्षिका बनाकर  शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया है। इस अमूल्य योगदान  को मध्य नजर रखते हुए फुले दंपत्ति को भारत रत्न दिया जाकर उन्हें सम्मानित करने हेतु राजस्थान सरकार की ओर से समुचित सरकार को अभ्यर्थना प्रेषित की जावे ।

ज्ञापन देने वालों में राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा के कोटा बूंदी लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष धन्ना लाल सैनी, बूंदी जिला अध्यक्ष शंकर लाल सैनी, महिला जिला अध्यक्ष बूंदी कीर्ति सुमन, बूंदी जिला उपाध्यक्ष श्योजी लाल सैनी, कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष राजकुमार सैनी, बूंदी जिला माली सैनी विकास समिति के जिला अध्यक्ष सीताराम सैनी,  सैनी समाज कर्मचारी अधिकारी विकास संस्था बूंदी के जिला अध्यक्ष जगदीश प्रसाद सैनी, सैनी महापंचायत संगठन की महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मथुरा देवी सैनी, राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के जिला प्रभारी नंदलाल सैनी, सुनील कुमार सैनी,किशोरीलाल सैनी,भूरीबाई सैनी आदि मौजूद रहे।