दूसरी बार IPL का खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, 14 साल पहले किया था कारनामा

जयपुर। आइपीएल 2022 का फाइनल मैच आज गुजरात के नरेंद्रमोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और पहली बार आईपीएल का हिस्सा बनी गुजरात टाइटंस के बीच खेला जायेगा। पहला सीजन जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स 14 साल फिर से इतिहास दोहराने के इरादे से मैदान में उतरेगी। वहीं, पहली बार आइपीएल में खेल रही गुजरात टाइटंस पहली ही बार में खिताब अपने नाम करना चाहेगी।

जॉस बटलर, चहल बौर बोल्ट पर रहेंगी निगाहे
आरआर और जीटी एक शानदार सीजन का समापन करने की कोशिश करेंगे। इस हफ्ते की शुरुआत में ईडन गार्डन्स में क्वालीफायर 1 में टाइटन्स से हारने के बाद, संजू सैमसन की रॉयल्स, बटलर पर बहुत अधिक निर्भर है। वहीं गेंदबाजी में यजुवेंद्र चहल, और तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट पर निगाहें रहेंगी। सलामी बल्लेबाज जोस बटलर इस सीजन में 4 शतक जडकर 824 रन बना चुके हैं। अगर वे एक और शतक लगाते हैं तो विराट कोहली के एक सीजन में सर्वाधिक शतकों का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। इसके अलाा यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर और यहां तक कि अश्विन ने भी अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है।

अब तक रायॅल्स बनाम टाइटंस
अब तक, टाइटन्स ने आईपीएल में रॉयल्स को दो बार हराया है, एक बार प्लेऑफ़ में जहां डेविड मिलर की 38 गेंदों में 68 * की धुआधार पारी खेली थी। वहीं अगर गुजरात टाइटन्स की बात करें तो टीम में स्टार पावर पर अधिक नहीं हैं, लेकिन ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने दम पर मैच जिताकर लाये हैं, जिनमें डेविट मिलर, राशीद खान, राहुल तेवतयिा, मैथ्यू वेड जैसे खिलाडी शामिल हैं।