Bundi : राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ,भामसं ने अम्बेडकर जयंती पर किया विचार संगोष्ठी का आयोजन*

बूंदी: राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ, भामसं द्वारा आज  भारत विकास परिषद गार्डन, चिकित्सालय परिसर , बूंदी‌ मे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया|*
*कार्यक्रम की अध्यक्षता  भारतीय मजदूर संघ के संरक्षक पवन जी अग्रवाल द्वारा की गई,*
  *मंच संचालन महासंघ, भामसं के  महामंत्री रितेश सनाढ्य द्वारा किया गया* व बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला गया
          *महासंघ , भामसं  के प्रदेश उपाध्यक्ष मेघवाहन सिंह ने बाबा साहब के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां आगंतुकों को दी ।*
             *राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ,भामसं के जिलाध्यक्ष विकास दीक्षित ने बताया कि बाबा साहब ने केवल दलितों के उत्थान के लिए ही कार्य नहीं किया अपितु उनकी एक बहुत बड़ी देन हिंदू कोड बिल भी है* जिसके परिणाम स्वरूप आज हिंदू धर्म की महिलाओं को संपत्ति,शिक्षा ,तलाक आदि के अधिकार मिले और हिंदू धर्म में पुरुषों के बहु विवाह की कुरीती पर पाबंदी लगी,इन्होने‌ बताया कि बाबा साहब " समान‌ नागरिक संहिता "बिल भी लाना‌ चाहते थे परन्तु उसके पुर्व‌ ही उनका निधन‌ हो गया, 
 बाबा साहब ने शिक्षा को सर्वोपरि बताया है इनके स्वयं के जीवन में बड़ौदा के महाराजा सायाजीराव गायकवाड का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिनकी आर्थिक मदद से ही उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय अमेरिका से उच्च शिक्षा प्राप्त की व देश के संविधान निर्माण मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
        *कार्यक्रम में  महासंघ के सभाध्यक्ष ललित कुमार शर्मा, प्रदेश प्रतिनिधि बाबूलाल राव, नर्सेज एशोसिएशन अध्यक्ष रितेश सोनी महामत्री राम लक्ष्मण मीणा, जलदाय परिषद, भामसं के महामत्री महावीर वर्मा, सहायक कर्मचारी परिषद अध्यक्ष त्रिलोक गुप्ता, नर्सेज के कार्यकारी अध्यक्ष दलजीत मीणा, सत्यनारायण मीणा, सुदेश गोतम,भुपेन्द्र सनाढ्य, प्रहलाद शर्मा, राम दत्त वैष्णव, कोशल वशिष्ठ, करुणा कर सिंह, राजेन्द्र शर्मा, अभिषेक सिह, उमराव सिंह, कपिल जैन, रिषीराज कुमावत, राजकुमार बंसल,भारत सिंह, विजय बहादुर, भेरू प्रकाश जी , विष्णु चौहान सहित कई गणमान्य नागरिक एंवम कार्यकर्ता मोजूद रहै ।*