पिलानी के छविगृह में राजस्थान की संस्कृति हुई साकार

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी / बुगाला
लम्बे अंतराल के बाद अब फिर से राजस्थानी फिल्मों का दौर शुरू हुआ है।राजस्थानी भाषा व फिल्मों को बढ़ावा देने तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सारर्थक करने के लिए बनाई गई फ़िल्म बाबुल थारी लाडली का प्रीमियर शॉ शुक्रवार को पिलानी के लक्ष्मी सिनेमा में दिखाया गया।वर्षों बाद पर्दे पर फ़िल्म देखने दर्शकों की भीड़ जमा हो गई।पहला शॉ हाउसफुल रहा।विश्व पटल पर राजस्थान के संस्कार व संस्कृति की पहचान बनाने वाली लोगों के दिलों में खरा उतरेगी।बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सारर्थक करने वाली इस फ़िल्म के मुख्य अभिनेता राज जांगिड़ ने बताया कि दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित जुगलकिशोर नायक इस फ़िल्म के डायरेक्टर व निर्माता हैं तथा जयश्री मित्तल सह प्रोड्यूसर हैं। नाइन वंडर इन्टरटेनमेनट के बैनर तले बनी यह फ़िल्म सामाजिक, पारिवारिक,संदेशप्रद व सरल भाषा की राजस्थानी फिल्म है।