Bundi : बालाजी व्यामशाला में हुई राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा

बून्दी। शहर के  नवसागर पार्क स्थित बालाजी व्यायामशाला में तीन दिवसीय राम दरबार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम से जुड़े मुकेश सैनी व पुजारी टीकम शास्त्री ने बताया कि कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत मंगलवार को राम दरबार के भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा बालाजी व्यामशाला से शुरू होकर क्षेत्र के मुख्य बाजारों में होती हुई वापस बालाजी व्यामशाला पहुंची। इसके बाद विधिवत धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं बुधवार श्याम शहर के मुख्य मार्गों में राम दरबार के भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में भाग लिया। इससे पूर्व दोपहर को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रमों के तहत धार्मिक कार्य संपन्न करवाए गए। गुरुवार को राम नवमी के अवसर पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह वह महाप्रसाद के साथ मूर्ति स्थापना समारोह का विधिवत समापन होगा।