हंसनला बालाजी धाम आश्रम पर रामधुनी कार्यक्रम जारी

हंसनला बालाजी धाम आश्रम पर रामधुनी कार्यक्रम जारी राम नाम की धुन भवसागर को पार लाने की पुलिया है..........मदन लाल भावरिया

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
पचलंगी की सीमा पर स्थित हंसनला बालाजी धाम आश्रम पर बालाजी धाम के संत हनुमान दास जी मोनी बाबा के सानिध्य में सवा महीने तक चलने वाले रामधुनी कार्यक्रम में धीरे-धीरे श्रद्धालु आश्रम पर रामधुनी कार्यक्रम में पहुंचकर शामिल हो रहे हैं l राष्ट्रीय सामाजिक जन चेतना मंच के अध्यक्ष मदनलाल भावरिया ने बताया कि राम नाम की धुन भवसागर को पार लाने की पुलिया है l इस दौरान कालूराम सैनी lसंत बक्स सिंह शेखावत, पंडित सुभाष शर्मा ,सुरेश चोटिया, कैप्टन श्रीराम तेतरवाल सहित कई लोग मौजूद रहे l