बूंदी राजस्थान
बूंदी 9 फरवरी,राष्ट्रीय जन समर्थन पार्टी बूंदी ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन।
ज्ञापन में बताया कि राष्ट्रीय जनसमर्थन पार्टी का मानना हैं कि राज्य सरकार आमजन की आवश्यकता अनुसार क्षेत्र प्रतिनिधियों की अनुशंसा के आधार पर जावरां, जावरां की झोपडियां, भीमगंज, हरिपुरा, गुढामकदू का, बाडा धुन्धला वन
विभाग द्वारा इन गांवो को विस्थापन किया जा रहा हैं। जिनकी मुआवजा राशि 15-15 लाख रूपये दिये जा रहे । जो कि समय को देखते हुए बहुत ही कम है। राजस्थान सरकार जनता के हितो को
देखते हुए आगामी बजट घोषणा पत्र में विस्थापित परिवारो को मुआवजा राशि 50–50 लाख रूपये व एक आवास दिया जाये।
तथा अन्य मांगे-
1. नरेगा चालू करवाने हेतु। 2. गेहॅू, सरसो, चना, टमाटर, गोपी, बैगन, आदि फसलो का मुआवजा दिया जाये। 3. किसानो का कर्ज माफ किया जाये। 4. रामगढ अभयारण बसे गॉवो को
पशुधन योजना के तहत ऋण दिया जायें। 5. चार किलोमिटर की दुरी से स्कुल जाने वाले छात्र छात्राओ को वाहन सुविधा उपलब्ध करवाये । 6. जावरां विद्यालय को क्रम्मोनत कर उच्च माध्यमिक विद्यालय बनाया जावे। 7. ग्राम जावरां मे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द खोलने हेतु। 8. गाम पंचायत खटकड़ में महाविद्यालय खोलने हेतु। 9. लाखेरी में महाविद्यालय खोलने हेतु। 10. तालेडा बाईपास पर बस स्टैण्ड बनवाने हेतु। 11. के0पाटन में शुगर मील को पुनः चालू करवाने हेतु ।
आदि मांगों को लेकर क्षेत्र के कई ग्रामीण मौजूद रहे जिसमें किरण कुमार मीणा लाड कंवर मीणा मुकेश मेघवाल शंभू दयाल मीणा आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे