Kota : राष्ट्रीय जन समर्थन पार्टी ने दिया मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को मुआवजा एवं ऋण माफी हेतु ज्ञापन

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान


प्रदेश में बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद होने पर 

राष्ट्रीय जन समर्थन पार्टी का मुख्यमंत्री को मुआवजा एवं ऋण माफी हेतु दिया मांग पत्र।


कोटा 27 मार्च ।  राष्ट्रीय जन समर्थन पार्टी की कोटा संभाग प्रभारी लाड़ कंवर मीणा ने बताया की  मुख्यमंत्री से अनुरोध किया जाता कि प्रदेश में बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की फसल लगभग समाप्त हो गई है खेतों में पानी लबालब भर गया जिसके कारण कटी हुई व खडी  फसल पूर्णता बर्बाद हो गई  जिससे किसानों के सामने रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है बच्चों की पढ़ाई लिखाई का सपना चौपट हो गया है व सामाजिक सरोकार के रूप में शादी विवाह का खर्चा करने के लिए कुछ बचा ही नहीं है जबकि यह इस प्रकार के सामाजिक दायित्व होते हैं जिन्हें हर स्वाभिमानी व्यक्ति इसे पूरा करना चाहता है और जब उन्हें इस प्रकार के सामाजिक सरोकार का कार्य करने का कोई रास्ता दिखाई नहीं देता है तो उस स्थिति में व्यक्ति अपनी जान तक दे देता है इस प्रकार की दुखदाई घटना इस बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से चौपट हुई फसल को लेकर  बूंदी जिले की तालेड़ा तहसील के बाजड गांव के पृथ्वी राज बैरवा ने फसल खराब होने के कारण आत्महत्या कर ली। राष्ट्रीय जन समर्थन पार्टी का अनुरोध है कि सरकार  किसानों की बर्बाद हुई फसल का तुरंत गिरदावरी के आदेश जारी करें और तुरंत किसानों की बर्बाद हुई फसल के लिए मुआवजा राशि जारी करें जिससे तालेड़ा जैसी दुखदाई घटना की पुनरावृति नहीं हो सके  और राष्ट्रीय जन समर्थन पार्टी  सरकार से यह भी मांग करती है कि वर्तमान सत्ताधारी पार्टी के द्वारा चुनाव के समय जिस प्रकार किसानों से  संपूर्ण फसली ऋण सहित सभी प्रकार के कर्जा माफ करने की घोषणा की गई थी की सत्ता में आने पर 10 दिन के अंदर किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ कर दिया जाएगा लेकिन अब सरकार के सत्ता में रहने के 10 महीने से भी कम का समय बचा है इसलिए राष्ट्रीय जन समर्थन पार्टी मांग करती है कि इस पर सरकार को गंभीरता से  विचार करना चाहिए क्योंकि अब किसानों की परिस्थितियां इस प्रकार के ऋण चुकाने के एकदम प्रतिकूल हो गई है इसलिए सत्ताधारी पार्टी को चुनाव के समय किसानों से किया गया वादा इस संकटकालीन परिस्थितियों में ईमानदारी से निभाना चाहिए अगर सरकार अपने किए गए वादे से मुकर जाती है तो किसानों के आत्मसम्मान को बचाने के लिए    राष्ट्रीय जन समर्थन पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया जाएगा