Tokyo Olympics : कुश्ती में रवि दहिया ने जीता चांदी का मेड़ल, पीएम मोदी ने दी बधाई

जयपुर। टोक्यो ओलंपिक 2020 में ​रवि कुमार दहिया ने भारत के लिए आज ​के दिन एक और मेड़ल जीता। रवि दहिया आज गोल्ड के लिए रूसी पहलवान जवुर यूगेव से फाइनल मैच खेल रहे थे, लेकिन रूसी पहलवान जवुर यूगेव से दहिया 4-7 से हार गये और गोल्ड मेड़ल के स्थान पर रजत पदक के संतोष करना पड़ा। इस मेड़ल के साथ भारत ने अब तक दो सिल्वर और तीन कांस्य सहित कुल पांच मेड़ल जीत लिये हैं। भारत पदक तालिका में अब 65वें स्थान पर है।
इसी बीच सिल्वर मेडल जीतने वाले पहलवान रवि कुमार दहिया को बधाईयों को तांता लग गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित देश के प्रधान मंत्री ने रविकुमार को बधाई दी। राष्ट्रपति ने Tweet करते हुए लिखा , ‘‘ Tokyo2020 में कुश्ती में रजत पदक जीतने पर भारत को रवि दहिया पर गर्व है। आप बहुत कठिन परिस्थितियों से मुकाबलों में वापस आए और उन्हें जीता। एक सच्चे चैंपियन की तरह आपने भी अपनी आंतरिक शक्ति का प्रदर्शन किया। अनुकरणीय जीत और भारत को गौरव दिलाने के लिए बधाई।
प्रधानमंत्री मोदी ने भी दी बधाई
पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधान मंत्री मोदी ने भी Tweet करते हुए दहिया को बधाई दी और लिखा, ‘‘ "रवि कुमार दहिया एक शानदार पहलवान हैं. उनकी लड़ाई की भावना और तप उत्कृष्ट है। टोक्यो ओलंपिक 2020 में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई. "
इधर दीपक पुनिया बहार हुए
दूसरी तरफ भारत के पहलवान दीपक पुनिया जो कि ब्रॉन्ज मेंडल के लिये खेल रहे थे उन्हें 86 किग्रा वर्ग में हार का सामना करना पड़ा।