टीम इंडिया के कोच पद से हटेंगे रवि शास्त्री..! बड़ा बयान आया सामने

जयपुर। विराट कोहली आगामी ICC T20 के बाद कप्तानी छोडने की घोषणा कर चुके हैं। इसके बाद अब भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री की कोच पद से हटने की खबरे फैल रही हैं। टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने द गार्जियन को इंटरव्यू दिया जिसमें रवि शास्त्री की मंशा कोच पद से हटने की दिखाई दे रही है। आइये बताते हैं कि रविशास्त्री ने क्या कहा……

द गार्जियन से बात करते हुए रवि ने कहा कि अब तक के कैरियर में मैंने वह सब हासिल किया है जो मैं चाहता था। उन्होंने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में पांच साल लगातार नंबर एक रहना , ऑस्ट्रेलिया में दो बार जीतना और इंग्लैण्ड में जीतना से मैने हासिल किया है। उन्होंने कहा कि हमने दूनिया के सभी देशें को हराया है और अगर हम आने वाला टी 20 विश्वकप जीतते हैं तो यह सोने पर सुहागा होगा। उन्होने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को हराकर और इंग्लैंड में जीतना क्रिकेट में मेरे चार दशकों में ये सबसे संतोषजनक क्षण हैं। शास्त्री ने यह भी कहा कि खिलाड़ियों पर शेड्यूलिंग दबाव को कम करने के लिए अंतरराष्ट्रीय द्विपक्षीय टी20 क्रिकेट कम होना चाहिए।

सूत्रों के अनुसार पता चला है कि रवि शास्त्री का कार्यकाल यूएई और ओमान में आगामी टी20 विश्व कप के साथ समाप्त हो सकता है। और चर्चा है कि भारत के कोचिंग की जिम्मेदारी फिरसे पूर्व कोच अनिल कुंबले संभाल सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि इस बात में कोई दोराय नहीं है कि कुंबले ने अपने पहले कार्यकाल में अच्छा काम किया लेकिन यह कप्तान पर भी निर्भर करेगा कि कुबंले के फिर से कोच पद पर आने के लिए समहत हैं या नहीं।