जयपुर। इंडियन प्रीमियर लीग का 15वां संस्करण आईपीएल 2022 में पिछले सभी सीजन के मुकाबले छक्के लगने का रिकॉर्ड टूट चुका है। अब इस इस सीजन में 873 छक्के लग चुके हैं। यह रिकॉर्ड आईपीएल सीजन के 2018 का नाम था जिसमें कुल 872 छक्के लगे थे। अनुमान है इस सीजन में 1000 छक्कों का आंकड़ा पार हो जायेगा।
सबसे अधिक छक्के लगाये बटलर ने
आईपीएल सीजन 2022 में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने में राजस्थान रॉयल्स के जॉस बटलर टॉप पर हैं जो अब तक कुल 13 मैचों में 37 छक्के लगा चुके हैं। वहीं दूसरे नंबर पर कोलकत्ता के आंद्रे रसेल हैं जिन्होंने अब तक 11 पारियों में 32 छक्के लगाये हैं।
सबसे लंबा छक्का
अभी तक आईपीएल 2022 में सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के विस्फोटक बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन के नाम है। लिविंगस्टोन ने मोहम्मद शमी की गेंद पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ 117 मीटर की ज़बरदस्त पारी खेली। लिविंगस्टोन ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में मुकेश चौधरी की गेंद पर 108 मीटर का छक्का भी लगाया। इंग्लिश खिलाड़ी को आईपीएल मेगा नीलामी में 11.5 करोड़ रुपये में खरीदा गया था ।
आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के
2022 में 873*
2018 में 872
2019 में 784
2020 में 734
2012 में 731
आईपीएल 2022 के 61 मैचों में बल्लेबाजों ने 873 छक्के लगाए हैं। इससे पहले आईपीएल 2018 में सीजन में 872 मैक्सिमम हिट हुए थे।