Kota : 30 हज़ार सफाई कर्मियों की जल्द निकलेगी भर्तियां- धारीवाल
ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की पदयात्रा पहुंची वार्ड 45
दिव्यांग अर्जुन का आधार कार्ड बनकर पेंशन की प्रक्रिया होगी शुरू
कोटा 7अप्रैल।नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के नेतृत्व में कोटा में लगातार हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत निकाली जा रही पदयात्रा क्षेत्र वासियों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है । जिस क्षेत्र में भी पदयात्रा पहुंच रही है पदयात्रा का क्षेत्रवासी जोरदार स्वागत कर कोटा में करवाए गए विकास कार्यों का आभार व्यक्त कर रहे हैं साथ ही छोटी-मोटी समस्याओं का समाधान भी पदयात्रा के दौरान निरंतर जारी है । मंत्री शांति धारीवाल की पदयात्रा शुक्रवार को वार्ड नंबर 45 की वाल्मीकि बस्ती के दिव्यांग अर्जुन के लिए सौगात साबित हुई । पदयात्रा के दौरान मंत्री शांति धारीवाल और अमित धारीवाल ने जब दिव्यांग अर्जुन को हो रही परेशानी के बारे में सुना तो उससे मिलने उसके घर पहुंचे यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने अर्जुन का आधार कार्ड बनवाकर पेंशन शुरू करवाने के अधिकारियों को निर्देश दिए। 35 वर्षीय अर्जुन इकलौता पुत्र है उसकी लंबाई करीब डेढ़ फिट है ऐसे में विधवा मां कामकाज कर उसका लालन-पालन कर रही है परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय है अब अर्जुन की पेंशन शुरू हो जाने पर परिवार को कुछ राहत मिलेगी। अर्जुन का आधार कार्ड फिंगरप्रिंट इंप्रेशन की वजह से नहीं बन पा रहा था अब आंखों की पुतली के इंप्रेशन से आधार कार्ड बनवा कर उसकी पेंशन शुरू करने की प्रक्रिया को शुरू कि जाएगी। स्थानीय पार्षद और ब्लॉक अध्यक्ष ललित शर्मा को इस पूरे प्रकरण के लिए मंत्री शांति धारीवाल ने नियुक्त कर जल्द परिवार को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं । पदयात्रा के दौरान आज भी यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल और पीसीसी सदस्य अमित धारीवाल पटरी पार क्षेत्र के वार्ड 45 में गली मोहल्लों में पहुंचे जहां क्षेत्रवासियों से उन्होंने मुलाकात की क्षेत्र के लोगों ने भी पदयात्रा का जोरदार स्वागत किया ।
बाइक बैठकर उड़िया बस्ती पहुँचे मंत्री धारीवाल।
पदयात्रा के दौरान मंत्री शांति धारीवाल स्थानीय कार्यकर्ता की बाइक पर बैठकर वार्ड 45 की उड़िया बस्ती में पहुंचे जहां उन्होंने वार्ड वासियों को संबोधित करते हुए सरकार की ओर से जल्द 30 हज़ार सफाई कर्मियों की निकाली जाने वाली भर्ती के बारे में जानकारी दी साथ ही राज्य सरकार की बजट घोषणा के तहत दिए जाने वाले खाद्य पदार्थों के किट के बारे में भी बताया।
पदयात्रा वार्ड के तुलापुरा बाल्मीकि बस्ती ,रेलवे कॉलोनी सहित विभिन्न इलाकों में पहुंची जहां क्षेत्र के लोगों ने पदयात्रा का जोरदार स्वागत किया इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष ललित कुमार, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्याम सिंह जादौन एससी प्रकोष्ठ के जिलाधक्ष दिनेश खटीक सहित क्षेत्र के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पदयात्रा की दूसरी पारी में शुक्रवार शाम को मंत्री शांति धारीवाल के नेतृत्व में वार्ड 45 के जेपी कॉलोनी कि सभी गलियों में पदयात्रा पहुंची जहां योगेश मंत्री शांति धारीवाल और अमित धारीवाल ने घर घर पहुंचकर क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की उनकी समस्याओं को भी सुना और निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए इस दौरान जगह जगह पर गली मोहल्लों में पदयात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।