बूंदी: रेड क्रॉस सोसाइटी ने किया क्षय रोगियों को पौष्टिक आहार किट का वितरण
ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी 2 जून। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेड क्रॉस सोसाइटी राजस्थान राज्य के चेयरमैन श्री राजेश कृष्ण बिल्ला तथा अध्यक्ष बूंदी सोसायटी के चेयरमैन अनिल शर्मा थे तथा जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर कुलदीप मीणा विशिष्ट अतिथि रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अतिथियों ने सरस्वती मां की तस्वीर पर माला चढ़ाकर दीप प्रज्वलित किया गया उसके उपरांत आगंतुक अतिथियों का रेड क्रॉस बूंदी के चेयरमैन तथा सचिव एवं अन्य सदस्यों ने स्वागत किया।
स्वागत के पश्चात सचिव अशोक विजय ने रेड क्रॉस सोसायटी बूंदी द्वारा संचालित गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
श्री बिरला ने अपने उद्बोधन में कहा कि क्षय रोगियों को दवा के साथ-साथ शरीर में प्रतिरोधक क्षमता के विकास के लिए पोस्टिक आहार की आवश्यकता होती है और इसके लिए इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी भागीदारी निभा रही है।
राज्य में यह पहला कार्यक्रम है और अब राज्य के शेष जिलों में भी शीघ्र ही यह कार्यक्रम किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में वाइस चेयरमैन राजेंद्र राँवका ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश जैन ने किया।
इस कार्यक्रम में रेड क्रॉस के पुरुषोत्तम पारीक,टी सी जैन, गोपी गलानी, रेखा शर्मा,शारदा लाठी, नंदनी विजय,डॉ अंकित अग्रवाल, श्याम लता शर्मा, मीनू शर्मा, रामकिशन मंडोरा, तथा केसी वर्मा ने भाग लिया।