ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्माकोटा राजस्थानकोटा 10 मार्च,2023 रेलवे के 43 स्टेशनों पर पुनर्विकास का कार्य तेजी से किया जा रहा है । इन 43 स्टेशनों में पश्चिम मध्य रेल के कोटा एवं डकनिया तलाव स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य को तीव्र गति करने का कार्य प्रारम्भ हो गया है। विगत वर्ष कोटा और डकनिया तलाव स्टेशनों के लिए टेंडर जारी कर दिए गए थे । डकनिया तलाब स्टेशन के पुनर्विकास का काम 24 महीने अर्थात् अक्टूबर,2024 तक और कोटा स्टेशन के पुनर्विकास का काम 30 महीने अर्थात् अप्रैल,2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है । पुनर्विकास कार्य में निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता युक्त कार्य मानको के साथ पूर्ण करने की जबाबदेही तय की गयी है। कोटा रेलवे स्टेशन:- कोटा रेलवे स्टेशन नई दिल्ली-मुंबई लाइन पर स्थित एक महत्वपूर्ण स्टेशन है। कोटा स्टेशन को पुनर्विकसित करने का कार्य रूपये 207.63 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। डकनिया तलाव रेलवे स्टेशन:- कोटा मंडल में डकनिया तलाव रेलवे स्टेशन नई दिल्ली-मुंबई कॉर्ड लाइन पर स्थित एक महत्वपूर्ण स्टेशन है। डकनिया तलाव स्टेशन को पुनर्विकसित करने का कार्य 111.19 करोड़ रूपए की लागत से किया जा रहा है। कोटा स्टेशन की वर्तमान प्रगति:-• कोटा के मौजूदा स्टेशन (प्लेटफार्म संख्या 04) भवन को डिसमेंटल करने का कार्य।• प्लेटफार्म संख्या 04 की तरफ कार्य हेतु अस्थाई आवास का निर्माण।• गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला का कार्य पूर्ण।• सर्विस साइट क्लीयरेंस का कार्य।• गुणवत्ता सुनिश्चिति एवं डिज़ाइन युक्त मंडल स्तर पर सैद्धांतिक रूप से अनुमोदित कार्य। • प्लेटफार्म संख्या 04 की तरफ अस्थाई कार्यरत टिकट काउन्टर। डकनिया तलाव स्टेशन की वर्तमान प्रगति:- • ड्रोन सर्वे का कार्य पूर्ण ।• क्लाइंट कार्यालय का कार्य पूर्ण।• साइट ऑफिस का कार्य पूर्ण।• कार्यस्थल की मिट्टी सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण ।• प्रयोगशाला का कार्य पूर्ण ।• फ्रंट स्टेशन बिल्डिंग की नींव खुदाई का कार्य प्रगति।