Bundi:मिनी सचिवालय बनाने की मांग को लेकर अभिभाषक परिषद बूंदी ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
मिनी सचिवालय बनाने की मांग को लेकर अभिभाषक परिषद बूंदी ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन
बूंदी 20 जनवरी, अभिभाषक परिषद बूंदी अध्यक्ष आनंद सिंह नरूका ने बताया कि राज्य सरकार के आगामी बजट में बूंदी जिला मुख्यालय पर मिनी सचिवालय हेतु घोषणा किए जाने के संदर्भ में आज मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया ।
साथ ही बताया कि राज्य सरकार द्वारा विधानसभा में बजट पारित किया जाएगा जिसमें बूंदी शहर की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार की सस्ता सुलभ न्याय मिलने वाली नीति को ध्यान में रखते हुए मुख्यालय पर मिनी सचिवालय बनाए जाने हेतु घोषणा की जाए राज्य सरकार द्वारा कई जिलों में मिनी सचिवालय की घोषणा की जा चुकी है बूंदी जिले में अभी तक मिनी सचिवालय की घोषणा नहीं की गई है आगामी बजट बूंदी जिले के लिए बहुत महत्व रखने वाला है इसलिए परिषद ने ज्ञापन देकर मांग करी है कि इस बजट में मिनी सचिवालय की घोषणा किया जाना अति आवश्यक है जिससे आम जनता को लाभ मिले और आम जनता,किसानों, मजदूरों आदि को समस्त राजस्व कार्य न्यायिक कार्य सरकारी कार्य एक ही परिसर में हो सकेगे सभी विभाग एक ही परिसर में होने से सभी को आसानी रहेगी सस्ता सुलभ न्याय की नीति भी सही तरीके से लागू हो पाएगी साथ की मांग करी की मिनी सचिवालय के लिए सर्वाधिक उपयुक्त स्थान जिला कलेक्ट्रेट परिसर के पास ही स्थित बस स्टेंड हे बस स्टैंड को जिला कलेक्टर परिसर में शामिल कर मिनी सचिवालय की मांग के जाना सर्वाधिक उपयुक्त रहेगा
इस दौरान परिषद के उपाध्यक्ष राजीव लोचन गौतम, सहसचिव अरविंद सिंह, पुस्तकालय अध्यक्ष मुकेश जोशी कार्यकारिणी सदस्य कविता कहार, किशन वर्मा, अंकुर माथुर व अधिवक्ता कैलाश नामधराणी भूपेंद्र सक्सेना अजय नुवाल नगेन्द्र सिंह हाडा अनुराग शर्मा कपिल सैनी राजेंद्र जैन राजु सिह अशोक कुमार मीणा सुनील गौतम अजय मीणा रियाजुद्दीन अंसारी योगेंद्र दाधीच प्रदीप शर्मा आदिअधिवक्ता उपस्थित रहे