Kota : रेहाना अंसारी ने किया कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत
ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
रमजान माह में की दुआ हिन्दू मुस्लिम एकता भाईचारा प्रेम बना रहे
कोटा 8 अप्रैल सिंधी कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर से गणेश व्यायामशाला के लिए निकली कलश यात्रा के मार्ग के सांजी देहडा स्थित मस्जिद पर समाजसेवी रेहाना अंसारी ने कौमी एकता की मिसाल पेश करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और रमजान माह में दुआ कि,की देश में हिंदू मुस्लिम एकता भाईचारा प्रेम बना रहे।
इस दौरान चंदा सुशीला निषाद शकीरा जायदा कमरून सलमा सइना हुसैनी रुबीना आदि मौजूद रहे