Bundi: 19मार्च को होने वाले ब्राह्मण महापंचायत के पोस्टर का किया विमोचन
ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बून्दी राजस्थान
विप्रो से किया आव्हान ब्राह्मण महापंचायत में शामिल होने का
बूंदी 3 मार्च।आगामी 19
मार्च को जयपुर में आयोजित होने वाली ब्राह्मण समाज की विशाल आमसभा ब्राह्मण महापंचायत 2023 की तैयारियां जोरो पर है। समाज के विभिन्न वर्गों से मिल रहे अभूतपूर्व सहयोग और साथ 19 मार्च को ब्राह्मण समाज का नया इतिहास लिखा जायेगा। जिस क्रम में आज शुक्रवार को पूर्व वित्त राज्य मंत्री हरिमोहन शर्मा, राजस्थान राज्य बीज निगम के निदेशक चर्मेश शर्मा व भाजपा नेता गौरव शर्मा ने महापंचायत के फोल्डर का विमोचन किया। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री हरिमोहन शर्मा बूंदी ने अधिक से अधिक ब्राह्मणों से जयपुर पहुंचने का आव्हान किया। राजस्थान बीज निगम के निदेशक चर्मेश शर्मा ने कहा कि सामाजिक उत्थान के विभिन्न विषयों को लेकर यह ऐतिहासिक आयोजन हो रहा है।इस अवसर पर बूंदी विप्र सेना जिला अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश जोशी,एडवोकेट संजय शर्मा, शिव शर्मा, सतीश शर्मा, एडवोकेट दुर्गा शंकर शर्मा ,श्याम शर्मा यह जानकारी मीडिया प्रभारी रवि गौतम ने दी।