New Delhi: फरवरी अपने अंतिम चरण में है। होली का त्योहार अभी बाकी है। लेकिन इससे पहले भी देश के कई राज्यों में लोगों को मार्च जैसी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. न्यूनतम और अधिकतम तापमान में हर दिन इजाफा हो रहा है। हालांकि, मौसम सेवा की एक नई रिपोर्ट ने राहत की भविष्यवाणी की है। आईएमडी के ताजा अपडेट के मुताबिक, आज से अगले तीन दिनों तक देश भर के कई राज्यों में बारिश की संभावना है। साथ ही लोगों को लू से हल्की राहत मिलने की संभावना है।
मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने पहाड़ी इलाकों के लिए हिमपात की चेतावनी भी जारी की है। इसके अलावा 20 फरवरी को कहीं-कहीं बिजली चमक सकती है और वज्रपात हो सकता है। आईएमडी ने लोगों को इस दौरान घर के अंदर रहने की सलाह दी है।
आईएमडी ने यह भी कहा कि 20-21 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में और 21 फरवरी को उत्तराखंड में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। असम, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम में 20 से 22 फरवरी तक...