सराय ढहर के हरिपुरा रोड पर शिव मंदिर में हुए धार्मिक कार्यक्रम

राय ढहर के हरिपुरा रोड पर शिव मंदिर में हुए धार्मिक कार्यक्रम

सुमेर सिंह राव


उदयपुरवाटी / बाघोली
सराय ढहर के हरिपुरा रोड पर शिव मंदिर में सोमवार को धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सरपंच प्रतिनिधि धर्मेंद्र मीणा ने बताया कि शिव मंदिर में सुबह पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया । महा आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें आसपास के श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। रात्रि को स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन संध्या हुई जिसमें एक से एक बढ़कर भजन पेश किए। इस दौरान प्रदीप बधाल, राज ,संदीप ,जीतू यादव, अंकित ,मान सिंह, जय राम, कैलाश, अमित, एचएस, धर्मेंद्र कुमार, नरेंद्र, राहुल, अजीत ,रोहित, प्रमोद आदि शामिल थे