Kota: क्रांतिकारी नेता कामरेड अब्दुल हमीद उर्फ मुन्ना कामरेड की बरसी पर याद किया गया


ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

कोटा 11 मार्च 2023 घंटाघर क्षेत्र के अंजुमन इस्लामिया स्कूल मे आयोजित कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थिति हुए। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी डॉक्टर एन डी पठान ने की कार्यक्रम संयोजक कामरेड अब्दुल वहीद ने जानकारी दी कि मुन्ना कामरेड ने मन कर्म और वचन से समाज के हर वर्ग के वंचित लोगों के लिए संघर्ष करते हुए अपना जीवन समर्पित कर दिया। यही कारण था कि स्थानीय स्तर पर ही नहीं राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक उनकी एक सक्षम नेता के रूप में पहचान थी। 
कार्यक्रम में दुलीचंद बोरदा, नंदलाल धाकड़, कामरेड फरीदुल्लाह खान, नरेश विजयवर्गीय, रवि जैन, रेहाना अंसारी, जया वाधवानी, सुरेश शर्मा, अब्दुल कलीम अंसारी, अब्दुल हफ़िज़ खान, धनवीर मीना, योगिता, अब्दुल रउफ मास्टर कय्यूम खान, मास्टर देवराज सिंह, एएस. ए. जावेद, हंसराज चौधरी, उमर सी. आई. डी., अब्दुल गफूर खान, मास्टर अब्दुल गफ्फार, अब्दुल शकूर, फतेह चंद बागला, नारायण शर्मा, कामरेड खलील खान, शाहिद खान, त्रिलोक सिंह, नगेन्द्र कुमावत, दशरथ कुमार शर्मा, रजिया बानो, मोहम्मद शकील, जावेद अख्तर, अरविंद भारद्वाज एवं किशोर माथुर शामिल रहे।